फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Donating blood on June 14, you too become a great donor

पंजीकरण कीजिए : 14 जून को रक्तदान कर आप भी महादानी बनिए

Sat, 12 Jun 2021 02:06 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 12 Jun 2021 02:06 AM IST
विज्ञापन
Donating blood on June 14, you too become a great donor
चंडीगढ़। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर 14 जून को श्री शिव कांवड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट पंचकूला व अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर सेक्टर- 17 स्थित डाकघर के नजदीक ब्रिज मार्केट में लगाया जाएगा। इसकी तैयारियां की जा रही हैं। शिविर का मुख्य उद्देश्य महामारी के दौरान ब्लड बैंकों में हो रही खून की कमी को दूर कर जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे मरीजों की जान बचाने में सहयोग करना है। शिविर सुबह 9.30 बजे शुरू होगा।
विज्ञापन

इन नंबरों पर कराएं पंजीकरण
14 जून को विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर सेक्टर- 17 में आयोजित होने वाले मेगा ब्लड डोनेशन कैंप में रक्तदान करने के लिए मोबाइल नंबर पर 9646300549, 9855409162, 9872832637 कॉल या मैसेज करके अपना पंजीकरण करवाया जा सकता है। शिविर में महामाई मनसा देवी चैरिटेबल भंडारा कमेटी, अमर उजाला फाउंडेशन, एचडीएफसी बैंक, लेंदर्स डेन, इंडियन सोसायटी ऑफ ब्लड ट्रांसफ्यूजन इम्युनोहेमेटोलॉजी, युवा शक्ति क्लब चंडीगढ़ व परिवर्तन वेलफेयर एसोसिएशन सहयोग कर रहा है।
विज्ञापन

क्या कहते हैं अधिकारी
संस्था की तरफ से एक साल में लगभग 170 से 200 रक्तदान शिविर का आयोजन किए जाते हैं। इनमें 10000 से ज्यादा यूनिट खून एकत्रित किया जाता है। कोरोना महामारी के दौरान भी यह क्रम नहीं टूटा। अमर उजाला फाउंडेशन के साथ ही अन्य संस्थाओं के सहयोग से लगातार रक्तदान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। 14 जून को सेक्टर- 17 में आयोजित होने वाले रक्तदान शिविर में भाग लेकर अनमोल जीवन बचाने के इस अभियान में रक्तदान कर अपना योगदान दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

-राकेश कुमार संगर, प्रधान श्री शिव कावंड़ महासंघ चैरिटेबल ट्रस्ट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed