फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Domestic flights from Punjab case government respond to the High Court

पंजाब से घरेलू उड़ाने क्यों नहीं, हाइकोर्ट में सरकार ने दिया जवाब

Mon, 18 Jul 2016 08:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Updated Mon, 18 Jul 2016 08:21 PM IST
विज्ञापन
Domestic flights from Punjab case government respond to the High Court
highcourt
पंजाब के तीन हवाई अड्डों से घरेलू उड़ानें शुरू करने में केंद्र सरकार से पंजाब सरकार को कोई सहयोग नहीं मिल रहा है। यह बात पंजाब सरकार ने पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में इस मुद्दे को लेकर दायर एक जनहित याचिका के जवाब में हलफनामे के जरिए कही है।
विज्ञापन


एडवोकेट एचसी अरोड़ा की ओर से दायर जनहित याचिका में मांग की गई है कि पंजाब के बठिंडा, साहनेवाल (लुधियाना) और पठानकोट स्थित हवाई अड्डों से घरेलू उड़ानें शुरू करने के लिए केंद्र सरकार और भारतीय विमानन प्राधिकरण को निर्देश दिए जाएं। याचिका पर पंजाब सरकार को जारी नोटिस के जवाब में पंजाब के नागरिक उड्डयन निदेशक ने लिखित बयान दाखिल कर कहा है कि पठानकोट एयरपोर्ट को पंजाब आने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए खोला जाना चाहिए। इससे हिमाचल और जेएंडके में पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। हलफनामे में कहा गया है कि केंद्र सरकार और भारतीय विमानन प्राधिकरण
विज्ञापन

पठानकोट एयरपोर्ट से उड़ानें क्यों शुरू नहीं करते, पंजाब सरकार को इस बारे में जानकारी नहीं है।

साहनेवाल एयरपोर्ट के बारे में हलफनामे में कहा गया है कि 1962 में बना यह हवाई अड्डा 1982 में भारतीय विमानन प्राधिकरण को घरेलू उड़ानों के लिए सौंपा गया था। 1982 से 1993 तक और उसके बाद 2010 से 2011 तक इस हवाई अड्डे से वायुदूत, इंडियन एयरलाइंस, किंगफिशर और डक्कन एयरफ्लाइज जैसी कंपनियां यहां से उड़ान भरती रहीं। इसके बाद, इस हवाई अड्डे से कोई नियमित उड़ान नहीं भरी गई। पंजाब सरकार ने इस मुद्दे को भारतीय विमानन प्राधिकरण से समक्ष भी उठाया और सिविल एयरोड्रम साहनेवाल के अपग्रेडेशन के लिए प्राधिकरण को 7 एकड़ 4 कनाल 1 मरला जमीन
विज्ञापन
विज्ञापन

भी उपलब्ध कराई। इसके साथ ही एक पृथक रास्ता और डीवीओआर की स्थापना के लिए भी जमीन उपलब्ध कराई। इसके बाद वर्ष 2013-14 में इस हवाई अड्डे से घरेलू उड़ानें बहाल हो गईं, लेकिन कुछ देर बाद बिना कोई कारण बताए यहां से उड़ानें रोक दी गई हैं।


बठिंडा के निकट भिसियाना एयरफोर्स स्टेशन स्थित हवाई अड्डे के बारे में पंजाब सरकार का कहना है कि तेल रिफाइनरी की जरूरतों को देखते हुए इस हवाई अड्डे से भी घरेलू उड़ानों की परिकल्पना की गई थी। इस संबंध में विमानन प्राधिकरण की ओर से भूमि की मांग किए जाने पर पंजाब सरकार ने लगभग 39 एकड़ जमीन प्राधिकरण को दी। यहां निर्माण का काम पूरा हो चुका है और इस हवाई अड्डे को संचालन का इंतजार है। पंजाब सरकार ने यह मुद्दा नागरिक विमानन मंत्रालय के समक्ष भी उठाया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed