फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Dog bitten by a child studying in a madrasa

सुबह फूलों को निहारा, दोपहर बाद बारिश ने धोया

Sat, 14 Dec 2019 01:57 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 14 Dec 2019 01:57 AM IST
विज्ञापन
Dog bitten by a child studying in a madrasa
गुलदाउदी प्रदर्शनी : बारिश ने किया मजा किरकिरा, कम पहुंचे लोग
विज्ञापन

-तेज बारिश ने फूलों को धोया, कुछ फूलों के पत्ते भी झड़े
माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। बारिश के चलते पीयू में चल रही गुलदाउदी प्रदर्शनी में शुक्रवार को लोगों की संख्या कम रही। सुबह तो लोगों ने फूलों को देखा, लेकिन दोपहर बाद तेज बारिश ने फूलों को धो दिया। कुछ फूलों के पत्ते भी झड़ गए। पानी कई जगह भर भी गया। इसके कारण लोग नहीं पहुंचे। पहली बार पीयू की प्रदर्शनी में इस तरह की बारिश ने लोगों का आनंद फीका किया। हालांकि कुछ लोग छाता लगाकर भी फूलों को देखते नजर आए। वहीं बारिश तेज होने के कारण रोज गार्डन में कुछ गुलाब की पंखुड़ियां भी टूट गईं। मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को मौसम साफ रहने की उम्मीद है, ऐसे में लोगों प्रदर्शनी का आनंद ले सकते हैं। यह प्रदर्शनी अभी दो दिन चलेगी। प्रदर्शनी में आई गुलदाउदी की सात प्रजातियों को अधिक निहारा जा रहा है। यह पीयू ने पहली बार प्रयोग किया है। अगली बार गुलदाउदी प्रदर्शनी में कई अन्य नई प्रजातियां लाने की योजना अभी से बन गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed