फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   dog bite treatment now only 100rs

कुत्ते ने काटा तो केवल 100 रुपये में इलाज

Tue, 11 Nov 2014 01:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 11 Nov 2014 01:58 PM IST
विज्ञापन
dog bite treatment now only 100rs

लावारिस कुत्तों के नियंत्रण के बारे में नासिक मॉडल पर किए जा रहे प्रयास के बारे में चंडीगढ़ में नगर निगम ने सोमवार को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में जवाब दाखिल किया।

विज्ञापन


नगर निगम ने कहा कि इसे लागू करवाने के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं। कुत्ते के काटने पर पीड़ित को सब्सिडी के साथ 100 रुपये में एंटी रैबीज वैक्सीन और 50 रुपये में सीरम मुहैया करवाया जाएगा। नगर निगम के एसएमओ डॉ. पीएस भट्टी ने यह जानकारी शपथ पत्र के माध्यम से हाईकोर्ट को दी।
विज्ञापन


उन्होंने बेंच को बताया कि लावारिस कुत्तों की बड़े पैमाने पर नसबंदी का काम एनजीओ को सौंपने के लिए निविदाएं मांगी गई थीं। इस संदर्भ में निविदाएं आ चुकी हैं। इनका मूल्यांकन किया जा रहा है। जल्द ही एनजीओ का चयन कर लिया जाएगा। एनजीओ रोजाना 16 से 20 कुत्तों की नसबंदी करेगी। एक महीने में 450 नसबंदी का लक्ष्य दिया जाएगा। फिलहाल, कुल 7800 लावारिस कुत्तों में से 40 से 50 फीसदी कुत्तों की नसबंदी की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी बताया कि नसबंदी के लिए नगर निगम के अपना ढांचे को विकसित करने के लिए प्रशासन से सेक्टर-38 वेस्ट के पशु चिकित्सालय में जगह की मंजूरी मिल चुकी है। इस पर इंजीनियरिंग विंग ने काम भी शुरू कर दिया है।


डॉग वैन के लिए दो चेसिस खरीदी गई हैं। नवंबर माह में ही वैन तैयार हो जाएंगी। दोनों पशु चिकित्सालयों में एंटी रैबीज वैक्सीन और सीरम का पुख्ता स्टॉक मौजूद है। इसके अलावा हेल्पलाइन पर शिकायतें सुनी जा रही हैं। हाईकोर्ट ने यह जवाब रिकार्ड पर लेते हुए बहस के लिए 17 नवंबर तय की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed