फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   dog attacks on old man

कुत्तों ने मचाया आतंक, सैर पर निकले बुजुर्ग पर जानलेवा हमला

Tue, 25 Apr 2017 09:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला Updated Tue, 25 Apr 2017 09:34 AM IST
विज्ञापन
dog attacks on old man
स्ट्रीट डॉग्स - फोटो : file photo
कुत्तों ने इन दिनों ट्राइसिटी मे आतंक मचा दिया है। लोगों पर कुत्ते हमला करने लगे हैं। मनीमाजरा के शिवालिक गार्डन में सैर कर रहे बुजुर्ग बचन खान (75) को सोमवार वहां घूम रहे लावारिस कुत्ते ने काट लिया। समाधि गेट मोहल्ले के रहने वाले बचन खान ने बताया कि वह गार्डन में शाम को सैर कर रहे थे कि वहां घूम रहे 10-12 खूंखार कुत्तों में से एक ने उनके पांव पर काट लिया। आसपास के लोगों ने उनको बाकी कुत्तों से बचाया। 
विज्ञापन


पार्क में रोजाना सैर करने वाले समाजसेवी रामेश्वर गिरि का कहना कि पिछले एक सप्ताह में छह से ज्यादा लोगों को पार्क में घूमने वाले लावारिस कुत्तों ने काटा है। 70 साल के बुजुर्ग केसर को, 45 साल के बहादुर और एक महिला को भी इन कुत्तों ने सैर करते हुए काटा है।  
विज्ञापन


रामेश्वर गिरि का कहना कि डेढ़ लाख की आबादी वाले मनीमाजरा और इंदिरा कॉलोनी में सुबह-शाम सैर करने और शाम को खुली हवा में बैठने वालों के लिए मनीमाजरा पुलिस स्टेशन के साथ एक मात्रा शिवालिक गार्डन है। इसकी देखरेख के लिए बागवानी विभाग के 70 कर्मचारी तैनात हैं। उसके बाद भी गार्डन में हमेशा लावारिस कुत्ते घूमते रहते हैं। गिरि के अनुसार शाम को हजारों लोग गार्डन में सैर करने आते हैं। इन लोगों में कुत्तों का आतंक है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह-शाम दो कर्मचारियों की ड्यूटी गार्डन से लावारिस कुत्ते निकाने के लिए लगाई है। उसके बाद भी अगर गार्डन में आकर कुत्ते लोगों को काटते हैं तो देर रात तक कर्मचारियों को कुत्ते को गार्डन से भागाने के निर्देश जारी कर देंगे। 
- अंग्रेज सिंह, एसडीओ, बागवानी विभाग 

कुत्ते के काटने से पांच साल की बच्ची की हो चुकी है मौत

dog attacks on old man
कुत्तों का झुंड
2015 में शिवालिक गार्डन के सामने शांति नगर की एक पांच साल की बच्ची साजिया की कुत्ते के काटने से मौत हो गई थी। साजिया को कुत्ते ने बुरी तरह काटा और उसका एक होठ खा लिया था। तत्कालीन मेयर पूनम शर्मा ने खुद सारे मामले को देखा। पूनम शर्मा ने खुद पीजीआई जाकर उसका इलाज भी करवाया, लेकिन बच्ची फिर भी बच नहीं पाई थी।

पूनम शर्मा का अब भी कहना कि भाजपा अगर बाकी कानूनों में बदलाव कर सकती है तो कुत्तों वाले एनिमल बर्थ कंट्रोल (एबीसी) रूल में क्यों बदलाव नहीं कर रही है। पूनम शर्मा ने चंडीगढ़ सिटी के साथ आसपास के एरिया पंचकूला, मोहाली व अन्य एरिया के स्टे डॉग पर भी वहां के प्रशासन को चंडीगढ़ जैसे नियम अपनाने की बात पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed