फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Doctors' warning in Haryana - OPD will be completely closed from 27th

Chandigarh : हरियाणा में डॉक्टरों की चेतावनी-  27 से पूरी तरह बंद रहेगी ओपीडी, 29 से आपात सेवाएं भी करेंगे ठप

Mon, 11 Dec 2023 01:06 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 11 Dec 2023 01:06 AM IST
सार

एसोसिएशन ने हरियाणा सरकार को 17 दिन का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि अगर 26 दिसंबर तक उनकी मांगों का समाधान नहीं किया गया तो प्रदेशभर में 27 दिसंबर को पूरे दिन के लिए ओपीडी सेवाएं बंद की जाएंगी।

विज्ञापन
Doctors' warning in Haryana - OPD will be completely closed from 27th
demo pic... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा में विशेषज्ञ डॉक्टरों के लिए अलग कैडर की मांग को लेकर हरियाणा मेडिकल सिविल सर्विसेज एसोसिएशन (एचसीएमएस) ने बड़ा फैसला लिया है। एसोसिएशन ने हरियाणा सरकार को 17 दिन का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि अगर 26 दिसंबर तक उनकी मांगों का समाधान नहीं किया गया तो प्रदेशभर में 27 दिसंबर को पूरे दिन के लिए ओपीडी सेवाएं बंद की जाएंगी। इतना ही नहीं अगर इसके बाद भी सरकार ने मांगें नहीं मानी तो 29 से आपात सेवाएं भी बंद कर दी जाएंगी। यह फैसला रविवार को यहां एचसीएमएस की राज्यस्तरीय बैठक में लिया गया।

विज्ञापन


बता दें कि शनिवार को डाॅक्टरों ने दो घंटे तक ओपीडी सेवाएं बंद की थी, इससे हजारों मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ी थी। इस बारे में एचसीएमएस के राज्य प्रधान डाॅ. राजेश ख्यालिया का कहना है कि कई साल से स्वास्थ्य विभाग में विशेषज्ञों के लिए अलग से कैडर बनाने की मांग की जा रही है। इसको सीएम की घोषणा में शामिल किया गया था। दो साल बीत जाने के बाद भी कुछ नहीं हुआ। 
विज्ञापन


एसोसिएशन की ओर से स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज को भी लिखित में दिया गया था, लेकिन आज तक कोई कार्यवाही नहीं हो पाई है, जिसकी वजह से चिकित्सकों की मांगें लंबित हैं। इसके अलावा, सर्विस में चिकित्सकों को जिस वक्त पीजी (पोस्ट ग्रेजुएट) करने जाना होता है, तो एक-एक करोड़ रुपये के दो बांड भरने पड़ते हैं। एसोसिएशन की मांग है कि पुरानी पॉलिसी को लागू कर दिया जाए। पहले यह राशि 50 लाख रुपये थी, लेकिन सरकार की ओर से कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉक्टरों को बैठक के लिए बुला सकते हैं विज
स्वास्थ्य विभाग को लेकर नाराज चल रहे स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज सोमवार को विभाग को संभालेंगे। इससे पहले वह न तो विभाग की फाइलें देख रहे थे और न ही विभाग के अधिकारियों से बात कर रहे थे। बता दें कि विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव जी अनुपमा पहले ही डाॅक्टरों के साथ बैठक कर चुकी हैं, लेकिन डाॅक्टरों को मनाने में नाकामयाब रहीं थीं। ऐसे में संभावना है कि विज डाॅक्टरों को बैठक के लिए बुलाएं और उनकी मांगों पर मंथन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed