{"_id":"66a25f814c7ead17f100402f","slug":"doctors-strike-continue-in-haryana-no-result-in-meeting-with-government-in-in-chandigarh-2024-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में जारी रहेगी डॉक्टरों की हड़ताल: चंडीगढ़ में सरकार के साथ बैठक बेनतीजा, एक मांग पर सहमति, तीन अधूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में जारी रहेगी डॉक्टरों की हड़ताल: चंडीगढ़ में सरकार के साथ बैठक बेनतीजा, एक मांग पर सहमति, तीन अधूरी
Thu, 25 Jul 2024 07:52 PM IST
अंकेश ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Thu, 25 Jul 2024 07:52 PM IST
सार
हरियाणा में डॉक्टरों की हड़ताल शुक्रवार को भी जारी रहेगी। चंडीगढ़ में डॉक्टरों की सरकार के साथ हुई बैठक बेनतीजा रही।
विज्ञापन
हड़ताल पर डॉक्टर्स।
- फोटो : अमर उजारा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अपनी लंबित मांगों को लेकर हरियाणा के सिविल अस्पतालों के इमरजेंसी और ओपीडी के डॉक्टर वीरवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। यह हड़ताल हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन (एचसीएमएसए) के आह्वान पर की गई है। डॉक्टरों की हड़ताल शुक्रवार को भी जारी रहेगी। इससे लोगों को और परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
वहीं, डॉक्टरों की मांगों को लेकर चंडीगढ़ में हरियाणा सरकार और डॉक्टरों के बीच बैठक हुई। देर शाम तक चली यह बैठक बेनतीजा रही। मांगों को लेकर दोनों पक्षों के बीच किसी तरह की सहमति नहीं बन पाई है। बैठक खत्म होने के बाद एचसीएमएसए की तरफ से कहा गया है कि डॉक्टरों की भूख हड़ताल व प्रदेश व्यापी हड़ताल जारी रहेगी।
एचसीएमएसए के अध्यक्ष राजेश ख्यालिया ने कहा कि हमने सरकार के सामने चार मांग रखी थी। बॉन्ड राशि कम करने का नोटिफिकेशन सरकार ने कर दिया है। तीन मांगें, जिनमें एसएमओ की डायरेक्ट भर्ती और ट्रैवल अलाउंस को लेकर अभी मना किया गया है। इसपर बाद में पॉलिसी लाने की बात कही गई है। एसीपी की मांग मुख्य मुद्दा है, जिसपर पेच फंसा हुआ है। एसीएस हेल्थ के साथ हमारी बैठक अभी दोबारा होगी। इसके बाद हड़ताल की दिशा तय होगी। अभी डाक्टरों की भूख हड़ताल व प्रदेश व्यापी हड़ताल पहले की तरह जारी रहेगी।