फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Doctors protest at Civil Hospital in Jalandhar of Punjab

Jalandhar News: आधे घंटे तक सिविल अस्पताल में OPD रही ठप, डॉक्टरों ने इमरजेंसी के गेट पर दिया धरना

Wed, 28 Sep 2022 03:38 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 28 Sep 2022 03:38 PM IST
सार

डॉ. हरवीन कौर ने कहा कि एक सप्ताह हो गया अगर माफी मांगनी होती तो अब तक मांग चुके होते। यह हमारी संवेदना है कि हम एक बार फिर धरना स्थगित कर रहे हैं लेकिन माफी मांगे बिना शिकायत वापस नहीं ली जाएगी। यह हम डॉक्टर और स्टाफ नर्सों के स्वाभिमान की बात है, हम पीछे नहीं हटेंगे।

विज्ञापन
Doctors protest at Civil Hospital in Jalandhar of Punjab
ओपीडी बंद कर इमरजेंसी के बाहर प्रर्दशन करते डॉक्टर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

जालंधर स्थित शहीद बाबू लाभ सिंह सिविल अस्पताल के आपातकालीन विभाग में सेवाएं दे रहीं डॉक्टर और स्टाफ नर्सों के साथ गलत व्यवहार और विभाग में तोड़फोड़ करने वाले विधायक के भाई राजन अंगुराल को बुधवार 12 बजे तक माफी मांगने का समय दिया गया था। मगर उन्होंने माफी नहीं मांगी। इसके बाद दोपहर एक बजे पीसीएमएस डॉक्टरों ने ओपीडी ठप कर दी और इमरजेंसी के बाहर धरने पर बैठ गए।

विज्ञापन


 इस दौरान इमरजेंसी में भी गंभीर मरीजों का इलाज किया गया। पूरे घटनाक्रम में लीपापोती का किरदार निभाने वाले विधायक रमन अरोड़ा ने भी चुप्पी साध रखी है। पूरे प्रकरण को एक हफ्ते का समय होने वाला है। बता दें कि पिछले बुधवार की रात सिविल अस्पताल की इमरजेंसी में ड्यूटी दे रहीं डॉक्टर हरवीन कौर और स्टाफ नर्सों के साथ गलत व्यवहार के साथ तबादला कराने की धमकी दी गई थी।
विज्ञापन


 चार दिन पहले विधायक रमन अरोड़ा ने हाथ जोड़कर माफी मांगने के अलावा अस्पताल में हुई तोड़फोड़ की भरपाई करने की बात कही थी और राजन अंगुराल से माफी मंगवाने का वादा किया था लेकिन कुछ भी नहीं हुआ। पहले मंगलवार का दिन तय किया गया। मगर डेडलाइन को बुधवार 12 बजे तक बढ़ा दिया गया। इसी दौरान मंगलवार की रात विधायक शीतल अंगुराल की दादी का स्वर्गवास हो गया। इस संबंध में जब सिविल अस्पताल के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट राजीव शर्मा ने डॉक्टरों से बात की तो उन्होंने धरना हटा लिया और मरीजों को देखना शुरू कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एमएस ने कहा कि जल्दी ही डॉक्टरों की विधायक के भाई के साथ बैठक होगी, जिसमें वह सार्वजनिक रूप से माफी मांगेंगे। वहीं दूसरी तरफ डॉ. हरवीन कौर ने कहा कि एक सप्ताह हो गया अगर माफी मांगनी होती तो अब तक मांग चुके होते। यह हमारी संवेदना है कि हम एक बार फिर धरना स्थगित कर रहे हैं लेकिन माफी मांगे बिना शिकायत वापस नहीं ली जाएगी। यह हम डॉक्टर और स्टाफ नर्सों के स्वाभिमान की बात है, हम पीछे नहीं हटेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed