फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Doctors of government hospitals will prescribe only generic medicines.

Chandigarh News: सरकारी अस्पतालों के डॉक्टर जेनरिक दवा ही लिखेंगे

Tue, 27 Jun 2023 02:17 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jun 2023 02:17 AM IST
विज्ञापन
Doctors of government hospitals will prescribe only generic medicines.
चंडीगढ़। स्वास्थ्य सचिव यशपाल गर्ग ने सोमवार को जेनरिक दवाओं को लेकर सख्त निर्देश जारी किए। उनकी ओर से एडवाइजरी में कहा गया है कि सभी सरकारी अस्पतालों में डॉक्टर सिर्फ जेनरिक दवाएं ही लिखेंगे। अगर किसी विशेष केस में जेनरिक के बजाय ब्रांडेड दवा लिखी जाती है तो डायरी में उसका रिकॉर्ड रखा जाएगा। डायरी में ब्रांडेड दवा के साथ कारण भी लिखना होगा कि जेनरिक के बजाय ब्रांडेड दवा क्यों लिखी गई।
विज्ञापन

बता दें कि पीजीआई को मई व जून में जेनरिक दवाओं को लेकर निर्देश जारी किए गए थे। गर्ग ने जीएमसीएच-32 के प्रिंसिपल निदेशक और स्वास्थ्य व परिवार कल्याण के निदेशक को कहा है कि वह सुनिश्चित करें कि किसी भी सरकारी अस्पताल में डॉक्टरों की ओर से जेनरिक दवाओं की जगह ब्रांडेड दवाएं नहीं लिखी जाएं। अगर कहीं कोई डॉक्टर निर्देशों की अवहेलना करता है तो उस पर बनती कार्रवाई की जाए। चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से जेनरिक दवाओं को लेकर जनवरी में भी निर्देश जारी किए गए थे, जिससे मरीजों को सस्ती और अच्छी दवाएं उपलब्ध करवाई जा सकें। इसके साथ ही इलाज को मरीजों के लिए सुलभ बनाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed