फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Doctor duped of Rs 1.30 crore on the pretext of block trading

Chandigarh News: डॉक्टर को ब्लॉक ट्रेडिंग का झांसा देकर 1.30 करोड़ ठगे

Sat, 28 Sep 2024 04:40 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2024 04:40 AM IST
विज्ञापन
Doctor duped of Rs 1.30 crore on the pretext of block trading
चंडीगढ़। सेक्टर-20 निवासी डॉक्टर के साथ 1.30 करोड़ की ठगी का मामला सामने आया है। साइबर क्राइम पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीडि़त डॉ. भारत कुमार ने पुलिस को बताया कि उनके मोबाइल नंबर पर एक मैसेज आया, जिसमें उन्हें स्टॉक मार्केट के जरिए ब्लॉक ट्रेडिंग आईपीओ में निवेश को लेकर एक व्हाट्सएप ग्रुप में शामिल होने के लिए कहा गया। शिकायतकर्ता के मुताबिक 6-7 दिनों तक ग्रुप में बने रहकर लगा कि यह सही है। उन्होंने ब्लॉक ट्रेडिंग में निवेश का फैसला लिया। इस दौरान उसे एक और नंबर से फोन आया। फोन करने वाले व्यक्ति ने कहा कि वह कोटक सिक्योरिटी कस्टमर केयर से बात कर रहा है। आपके मोबाइल फोन का मॉडल क्या है, इस पर उन्होंने बताया कि नोड वन प्लस। इतना सुनने के बाद उस व्यक्ति ने एक लिंक भेजकर इसमें जानकारी देने के लिए कहा। पीड़ित ने लिंक पर क्लिक कर पासपोर्ट, पैन कार्ड और बैंक अकाउंट समेत अन्य जानकारी दे दी। इसके बाद शातिर व्यक्ति ने निवेश के नाम पर अलग-अलग खातों में एक करोड़ 30 लाख 63 हजार 280 रुपये ट्रांसफर कर लिए। साइबर थाना पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed