{"_id":"68e959aabe4ea1c4170ce16a","slug":"do-not-give-children-any-cough-medicine-without-a-doctors-prescription-chandigarh-news-c-71-1-spkl1025-134447-2025-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: बच्चों की कोई भी खांसी की दवाई बिना डॉक्टर की पर्ची के न दें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: बच्चों की कोई भी खांसी की दवाई बिना डॉक्टर की पर्ची के न दें
विज्ञापन
जीरकपुर। जीरकपुर केमिस्ट एसोसिएशन के समूह सदस्यों के साथ जेडएलए मोहाली जसबीर सिंह और ड्रग कंट्रोल आफिसर मोहाली जयजयकार सिंह ने एक बैठक की। बैठक में अधिकारियों ने शहर के समूह केमिस्टों को सरकार द्वारा जारी गाइडलाइंस की जानकारी दी। जसबीर सिंह जेडएलए ने बताया कि कुछ दिनों से मीडिया में खबरें चल रही हैं कि किसी अन्य राज्य में खांसी की दवाई पीने के कारण कुछ बच्चों की मृत्यु हो गई है। इसके चलते पंजाब सरकार द्वारा आदेश जारी किए गए हैं कि बच्चों की कोई भी खांसी की दवाई बिना डॉक्टर की पर्ची के न दी जाए। उन्होंने इसके अलावा कहा कि एमटीपी किट बेचना बिल्कुल गैरकानूनी है।
इसे सिर्फ माहिर डाॅक्टर की देखरेख में ही प्रयोग किया जाना चाहिए ना कि इसे खुले आम बेचा जाना चाहिए। इसके अलावा उन्होंने नारकोटिक्स से संबंधित दवाइयों के बारे में कहा कि यह दवाइयां भी बिना किसी माहिर डाॅक्टर की पर्ची से नहीं बेची जा सकती। ऐसी दवाइयां की खरीद और बेचने का पूरा रिकॉर्ड रखना अनिवार्य है। अगर कोई भी केमिस्ट ऐसी दवाइयां बिना किसी डॉक्टर की पर्ची के बेचता है, ऐसी दवाइयां की खरीद बेच का रिकॉर्ड नहीं रखता तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होना तय है।
इस मौके पर ड्रग्स कंट्रोल अफसर जयजयकार सिंह ने कहा कि सभी केमिस्टों को सरकार द्वारा जारी आदेशों का पालन करना जरूरी है। बच्चों को खांसी का सिरप बिना डॉक्टर की पर्ची के न दी जाए। एमटीपी किट सिर्फ माहिर डाक्टर की देखरेख में ही प्रयोग की जाने वाली दवा है इसे अपने स्तर पर ना बेचा जाए। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा नारकोटिक दवाओं के संबंध में सख्त और स्पष्ट निर्देश हैं कि इन्हें बिना किसी डॉक्टर की पर्ची से बिल्कुल भी ना बेचा जाए और हर एक दवा का पूरा-पूरा रिकॉर्ड रखा जाए।
विज्ञापन
इस मौके बात करते हुए केमिस्ट एसोसिएशन जीरकपुर के चेयरमैन अमरदीप सिंह साहनी और अध्यक्ष पुनीत कुमार ने कहा कि जीरकपुर शहर के सभी केमिस्ट पहले भी अपना कारोबार नियमों के अनुसार ही करते हैं। उन्होंने अधिकारियों को आश्वासन दिया कि जो भी उनके द्वारा निर्देश दिए गए हैं सभी केमिस्ट उन निर्देशों का पूरी तरह से पालन करेंगे।