फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   PGI Chandigarh bought world fastest CT scan machine

पीजीआई चंडीगढ़ ने खरीदी दुनिया की सबसे तेज सीटी स्कैन मशीन, जानें- खासियतें

Wed, 02 Dec 2020 09:26 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Wed, 02 Dec 2020 09:26 PM IST
विज्ञापन
PGI Chandigarh bought world fastest CT scan machine
पीजीआई चंडीगढ़।

पीजीआई चंडीगढ़ ने दुनिया की सबसे तेजी से काम करने वाली सीटी स्कैन मशीन खरीदी है। यह मशीन दो मिनट में ही कई मरीजों का सीटी स्कैन कर देगी। इसकी रफ्तार का आंकलन इससे लगाया जा सकता है कि एक सेकेंड में यह एक व्यक्ति की एक हजार स्लाइस (इमेज) बना देगी।

विज्ञापन

 

इससे सीटी स्कैन के लिए मरीजों को लंबा इंतजार नहीं करना होगा और कम समय में बेहतर काम होगा। बच्चों के फेफड़ों का भी आसानी से सीटी स्कैन हो पाएगा।

विज्ञापन

 


यह स्टेट ऑफ द आर्ट सीटी स्कैन के नाम से जानी जाती है। यह सोमाटोम फोर्स नामक कंपनी की ओर से बनाई गई है। यह सिंगल हार्ट बीट के अंदर काम करती है। इसकी खासियत यह है कि यह मरीजों को किसी भी बीटा ब्लॉकर्स की आवश्यकता के बिना उनकी हृदयगति को कम कर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

यह सुविधा अन्य सीटी स्कैन मशीनों में उपलब्ध नहीं है। जिन रोगियों को पहले हृदय की धड़कन को कम करने के लिए बीटा ब्लॉकर्स पर रखा जाता था वह काम भी यही मशीन करेगी। इसके परिणाम में धुंधलापन बिल्कुल नहीं होगा।

 

इमेज बिल्कुल साफ होंगी। इस मशीन का लाभ यह है कि यह मरीज के बेहोश करने की क्रिया या हृदय गति नियंत्रण की आवश्यकता के बिना कार्डियोवैस्कुलर एनाटॉमी के पूर्ण मूल्यांकन की अनुमति देता है, जो पीजीआई में रोगियों को बहुत लाभान्वित करेगी।

 

सांस लेने में जिन मरीजों को कठिनाई होती है उन्हें भी इस मशीन के जरिये लाभ मिलेगा। गंभीर मरीजों, आघात के मामलों, छोटे बच्चों के सांस लेेने में कठिनाई आदि को भी इससे राहत मिलेगी। यह मशीन एक सेकेंड में 70 सेमी हिस्सा कवर करती है। ट्रॉमा के मामलों में सिर से पैर तक का स्कैन दो से तीन सेकेंड में हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed