फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Do not beg children on the road, give books in their hands

सड़क पर बच्चों को भीख नहीं उनके हाथों में दें किताब

Fri, 21 Feb 2020 02:06 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2020 02:06 AM IST
विज्ञापन
Do not beg children on the road, give books in their hands
चंडीगढ़। शहर में भीख मांग रहे बच्चों को देखकर हुए मुझे बेहद दुख होता है, इन बच्चों के हाथों में किताबें होनी चाहिए। इसलिए हम सब को एक साथ संकल्प लेना चाहिए कि शहर में भीख मांगने वाले बच्चे के हाथ में भीख नहीं बल्कि किताब दे। यह संदेश पंजाब आर्ट काउंसिल एवं दो बार मेयर रहे चुकीं एवं चंडीगढ़ कमीशन फार प्रोटेक्शन आफ चाइल्ड राइ्टस की चेयरपर्सन हरजिंदर कौर ने शहर के युवाओं बताया। वे वीरवार को 15वें टीएफटी विंटर नेशनल थियेटर फेस्टिवल के रू-ब-रू कार्यक्रम की खास मेहमान थीं। इस दौरान उन्होंने अपने अनुभव को युवाओं से साझा किया।
विज्ञापन

दूसरे को बच्चों को समझो अपनों जैसा, नैतिक मूल्यों का दो पाठ
शहर में पीजी लड़के- लड़कियों के माहौल पर उन्होंने कहा कि पीजी में रहने वाले बच्चों को नैतिक मूल्यों का पाठ पढ़ाना होगा। इसलिए सभी बड़ों को यह जिम्मेदारी लेनी होगी। उनके मकान मालिकों को उनको अपने बच्चों की तरह समझकर नैतिक मूल्यों की सीख देनी चाहिए।
विज्ञापन

जिंदगी में कभी हार नहीं मानो,
उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि जिंदगी में जो भी काम करो, दिल से करो। आत्मविश्वास से करो। असफलता कभी आपकी रूकावट नहीं बनेगी। अपनी इच्छा शक्ति से आप हर मुश्किल से मुश्किल मंजिल को प्राप्त कर सकते हो। इसके बाद उन्होंने अपने रंगमंच के सफर को भी साझा किया। थियेटर फार थियेटर से ही जुड़ी उन्होंने अपनी यादों को दर्शकों से बांटा। उन्होंने कहा कि रंगमंच बेहद विकासित हुआ है और कलाकारों के हौसले की वजह से आज तीस दिन के थियेटर फेस्टिवल आयोजित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed