{"_id":"36a7806e347f5c4c0437df8906f19a1f","slug":"do-corruption-complaints-on-whatsapp-facebook-in-haryana-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब Whatsapp पर करें करप्शन की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब Whatsapp पर करें करप्शन की शिकायत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 31 Dec 2014 02:28 PM IST
विज्ञापन
हरियाणा में भ्रष्टाचार को जड़ से समाप्त करने के लिए हरियाणा राज्य चौकसी ब्यूरो को टोल फ्री नंबर व अतिरिक्त टोल फ्री नंबर के साथ-साथ अब वट्सएप, फेसबुक और ट्विटर पर भी सूचना दी जा सकती है।
विज्ञापन
ब्यूरो के महानिदेशक यशपाल सिंगल ने बताया कि राज्य में भ्रष्टाचार को जड़ से समाप्त करने के लिए ब्यूरो द्वारा जनता के सहयोग के लिए टोल फ्री नंबर 1800 180 2022 के साथ-साथ अतिरिक्त टोल फ्री नंबर 1064 व कार्यालय के समय के उपरांत एक लैंडलाइन नंबर 0172-2581102 की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है। इसके अतिरिक्त वट्सएप नंबर 09417891064 भी ब्यूरो के मुख्यालय पर उपलब्ध रहेगा।
विज्ञापन