फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Diwali will not be celebrated in nine villages angry over murder of Sidhu Moosewala

Punjab: मानसा के इन नौ गांवों में नहीं मनाई जाएगी दिवाली, मूसेवाला हत्याकांड में इंसाफ नहीं मिलने से खफा

Mon, 24 Oct 2022 11:40 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 24 Oct 2022 11:40 AM IST
सार

गांव मूसा के कुलदीप सिंह, सुखपाल सिंह मूसा व गांव मत्ती की सरपंच सुखविंद्र कौर ने बताया कि इसके लिए गांव के गुरुद्वारा साहिब में मुनादी करवा दी गई है, उनके गांव में कोई दीपमाला नहीं रखेगा और न ही पटाखे जलाए जाएंगे।

विज्ञापन
Diwali will not be celebrated in nine villages angry over murder of Sidhu Moosewala
दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला। - फोटो : इंस्टाग्राम: sidhu_moosewala

विस्तार

पंजाब के मानसा जिले के नौ गावों ने सिद्धू मूसेवाला की हत्या में परिवार को इंसाफ न मिलने पर काली दिवाली मनाने का फैसला किया है। दिवाली के दिन गांव मूसा से लेकर सिद्धू मूसेवाला के हत्या स्थल गांव जवाहरके में दिवाली नहीं मनाई जाएगी। बता दें कि 29 मई को शुभदीप सिंह उर्फ सिद्धू मूसेवाला की गांव जवाहरके में गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। गांव मूसा, जवाहरके, बुर्ज ढिलवां, जोगा, रमदितेवाला, खोखर, सददा सिंह वाला, गेहले व गांव गागोवाल के लोग काली दिवाली मनाएंगे। 

विज्ञापन


गांव जवाहरके के पूर्व सरपंच राजिंद्र सिंह, पंच जगतार सिंह, सुखपाल सिंह मूसा व एनआरआई मनप्रीत कौर ने कहा कि सिद्धू मूसेवाला के कत्ल को करीब पौने सात महीने हो चुके हैं, लेकिन अब तक परिवार को इंसाफ नहीं मिला है। गैंगस्टर सरेआम घूम रहे हैं और लोगों को धमकियां दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि गांव के लोग काली दिवाली मनाकर सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि जब तक सिद्धू मूसेवाला के परिवार को इंसाफ नहीं दिया जाता, उनका रोष बढ़ता जाएगा।
विज्ञापन

 
उधर, गांव के लोगों में दीपावली के दिन सिद्धू मूसेवाला के स्मारक पर सिर पर काली पट्टियां बांधकर रोष जाहिर करने का एलान किया है। मूसेवाला के स्मारक पर सोमवार को विभिन्न धर्मों के लोग काली पट्टी बांधकर मशाल लेकर मूसेवाला को श्रद्धांजलि देंगे और वहां वैराग्यमयी कीर्तन भी किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव मूसा के कुलदीप सिंह, सुखपाल सिंह मूसा व गांव मत्ती की सरपंच सुखविंद्र कौर ने बताया कि इसके लिए गांव के गुरुद्वारा साहिब में मुनादी करवा दी गई है, उनके गांव में कोई दीपमाला नहीं रखेगा और न ही पटाखे जलाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि वह सिद्धू मूसेवाला के स्मारक पर काली पट्टियां बांधकर हाथों में तख्तियां लेकर बैठेंगे, जिसमें विभिन्न धर्मों के लोग शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि कुछ विदेशी लोग भी इसमें शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed