फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Diwali 2025 Chandigarh witnessed fireworks display till late night

Diwali 2025: चंडीगढ़ में दिवाली पर देर रात तक हुई आतिशबाजी, AQI की परवाह किए बिना लोगों ने जमकर फोड़े पटाखे

Tue, 21 Oct 2025 09:11 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 21 Oct 2025 09:11 AM IST
सार

चंडीगढ़ में दिवाली धूमधाम से मनाई गई। लोगों ने खूब पटाखे फोड़े। देर रात तक आतिशबाजी होती रही।

विज्ञापन
Diwali 2025 Chandigarh witnessed fireworks display till late night
चंडीगढ़ में दिवाली की रात आतिशबाजी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ में दिवाली की रात जमकर आतिशबाजी हुई। लोगों ने एक्यूआई की चिंता किए बिना जमकर पटाखे फोड़े। 
विज्ञापन


देर रात तक फूटे पटाखे

यूटी प्रशासन ने दिवाली पर प्रदूषण पर काबू पाने के लिए सख्त कदम उठाए थे। शहर में लोगों को सिर्फ ग्रीन पटाखे ही जलाने की अनुमति थी। रात 8 बजे से रात 10 बजे के बीच की अनुमति दी गई थी, लेकिन देर रात तक आतिशबाजी होती रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक्यूआई बिगड़ा

एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) में खराब श्रेणी की हवा से स्वास्थ्य पर कई दुष्प्रभाव होते हैं। बच्चों, बुजुर्गों और सांस या हृदय के मरीजों पर इसका सबसे ज्यादा असर पड़ता है। आंखों में जलन, गले में खराश और सांस लेने में परेशानी जैसी समस्याएं बढ़ जाती हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि इस स्थिति में सुबह-शाम खुली हवा में व्यायाम से बचें, मास्क पहनें और घरों में एयर प्यूरीफायर का इस्तेमाल करें।

विज्ञापन

ग्रीन पटाखों की ही थी अनुमति

पारंपरिक पटाखों से निकला धुआं और हानिकारक कण त्योहार के बाद वायु प्रदूषण को बढ़ा देते हैं इसलिए ही ग्रीन पटाखों को अनुमति दी गई है। दिवाली पर रात 8 बजे से लेकर 10 बजे तक और गुरु पर्व के मौके पर सुबह 4 बजे से लेकर 5 बजे और फिर रात में 9 बजे से लेकर 10 बजे के बीच ग्रीन पटाखे जलाने की अनुमति है। ग्रीन पटाखे हवा में कम जहरीले कण छोड़ते हैं, जिससे सांस संबंधी बीमारियों का खतरा कम होता है। ग्रीन पटाखों पर 'ग्रीन' और 'ई' मार्किंग होती है, जिससे इन्हें पहचाना जा सकता है।

पुलिस ने भी मनाया पर्व, सिपाही स्वाति ने थाने में बनाई रंगोली

दिवाली पर पुलिस भी पूरी मुस्तैद नजर आई। हालांकि पुलिसकर्मियों ने भी त्योहार के उल्लास में अपना योगदान दिया। सेक्टर 34 थाने में तैनात सिपाही स्वाति ने ड्यूटी के साथ ही दिवाली पर रंगोली बनाई। सेक्टर 34 थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सतविंदर ने बताया कि हम अपनी ड्यूटी सजगता से कर रहे हैं लेकिन दिवाली भी मनानी है। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed