{"_id":"626eec683aed136db03c3c63","slug":"divyang-cricket-league-begins-there-will-be-three-competitions-chandigarh-news-pkl4493456199","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिव्यांग क्रिकेट लीग का आगाज, तीन जगह होंगे मुकाबले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिव्यांग क्रिकेट लीग का आगाज, तीन जगह होंगे मुकाबले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए ऊषा दिव्यांग क्रिकेट लीग का सोमवार से आगाज होने जा रहा है। इसमें भाग लेने के लिए देशभर से टीमें रविवार को शहर पहुंच गईं। श्रवण बाधित और व्हील चेयर श्रेणी में दिव्यांग टीमों के बीच मुकाबले खेले जाएंगे। फाइनल मुकाबला 4 मई को खेला जाएगा। टीमों के बीच मुकाबले पंजाब यूनिवर्सिटी के क्रिकेट ग्राउंड, सेक्टर-16 क्रिकेट ग्राउंड और सेक्टर-26 स्थित सरकारी स्कूल के क्रिकेट ग्राउंड में होंगे।
पीयू में होंगे व्हील चेयर के मुकाबले
पंजाब यूनिवर्सिटी के क्रिकेट ग्राउंड पर दिव्यांग क्रिकेट लीग के तहत व्हील चेयर क्रिकेट के मुकाबले खेले जाएंगे। यहां पर पंजाब, हरियाणा और यूपी की टीमों के बीच मुकाबले होंगे। वहीं श्रवणबाधित टीमों के मुकाबले 16 क्रिकेट स्टेडियम और सेक्टर- 26 में होंगे।
मैदान पर व्हीलचेयर खिलाड़ी उतरे
लीग से एक दिन पहले रविवार को व्हीलचेयर क्रिकेट खिलाड़ी पंजाब यूनिवर्सिटी के क्रिकेट ग्राउंड पर अभ्यास के लिए पहुंचे। कप्तान वीर सिंह की अगुवाई वाली टीम ने शाम को अपने साथियों के साथ मैदान पर कैचिंग और क्षेत्ररक्षण अभ्यास किया। इसके साथ नेट्स पर बल्लेबाजी का अभ्यास किया।
विज्ञापन
दृष्टिबाधित श्रेणी को किया स्थगित
दिव्यांग क्रिकेट लीग को करवाने वाले हैप्पी पासी ने बताया कि लीग में दृष्टिबाधित, श्रवणबाधित और व्हीलचेयर श्रेणी में क्रिकेट टीमों ने हिस्सा लेना था, लेकिन एन मौके पर दो दृष्टिबाधित टीमों का ट्रेन का टिकट पक्का नहीं हो पाया। इसलिए दृष्टिबाधित श्रेणी को स्थगित कर दिया गया।