{"_id":"5b693bad4f1c1bbd298b820b","slug":"divorce-case-hearing-in-court-husband-swallowed-poison-outside-court","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"तलाक केस में जज ने दिया निर्देश...पति ने कोर्ट से बाहर आकर कर दिया कुछ ऐसा, मच गई चीख पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तलाक केस में जज ने दिया निर्देश...पति ने कोर्ट से बाहर आकर कर दिया कुछ ऐसा, मच गई चीख पुकार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रेवाड़ी(हरियाणा)
Updated Tue, 07 Aug 2018 12:10 PM IST
विज्ञापन
महिला ने छोड़ी गृहस्थी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तलाक केस में जज ने निर्देश जारी किया। उसके बाद जैसे ही शख्स कोर्ट से बाहर आया तो उसने ऐसी हरकत कर दी कि चीख पुकार मच गई। मामला हरियाणा के रेवाड़ी का है।
कोर्ट ने जज को 1500 रुपये महीना खर्चा पत्नी को देने के निर्देश दिए, लेकिन राशि पत्नी को मिली नहीं। अब वह इकट्ठी होकर एक लाख 14 हजार रुपये हो गई। जज ने अदा करने के निर्देश देते हुए केस की अगली तारीख तय कर दी, लेकिन शख्स इतना पैसा देने में असमर्थ था।
इसलिए उसने कोर्ट से बाहर आकर जहर निगल लिया। कोर्ट से एक ऑटो चालक ने उसको ट्रामा सेंटर पहुंचाया। उसकी हालत गंभीर देखकर डाक्टरों ने उसको रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया है। पुलिस के अनुसार फिलहाल उसके बयान नहीं हो पाए हैं।

ये है मामला
Couple
जानकारी के अनुसार झज्जर के साल्हावास निवासी हरगोविंद की शादी जिले के गांव महेश्वरी निवासी बीना देवी के साथ 2004 में हुई थी। शादी के कुछ समय बाद पति-पत्नी में अनबन होने लगी। इसके बाद वर्ष 2010 में उसने पति पर गुजारा भत्ता का वाद दायर कर दिया।
वर्ष 2011 में अदालत से 1500 रुपये प्रतिमाह का खर्चा बीना को देने का आदेश दिया गया। यह राशि बीना को नियमित रूप से नहीं मिल रही थी। इस पर बीना ने फिर वाद दायर कर दिया। भरण-पोषण की राशि अदा नहीं करने पर बढ़कर 1.14 लाख रुपये हो गई।
इस मामले में सोमवार को हरगोविंद की मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में पेशी थी। पेशी के दौरान याचिकाकर्ता बीना के वकील ने कोर्ट में पेश होकर पेंडिंग राशि दिलाने की पैरवी की। इस मामले में कोर्ट ने सुनवाई के लिए अगली डेट दो माह बाद की दी है।

पत्नी से बोला- नहीं दे सकता पैसा
प्रेमी युगल
सुनवाई के बाद कोर्ट से बाहर निकलकर हरगोविंद ने अपनी पत्नी से कहा कि वह पैसा देने में सक्षम नहीं है। ज्यादा दबाव दिया तो जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर लेगा। उसकी बात पत्नी ने अनसुना कर दिया क्योंकि इससे पहले भी वह कई बार धमकी दे चुका था। पेशी भुगतने के बाद वह कोर्ट से बाहर चला।
इसके बाद जहरीला पदार्थ खाकर कोर्ट के बाहर सड़क पर आ गया। वहां उसने एक ऑटो चालक को जहर खाने की बात कहकर तुरंत अस्पताल पहुंचाने को कहा। ऑटो चालक ने भी उसको तुरंत ट्रामा सेंटर में पहुंचा दिया। चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखकर पीजीआई रेफर कर दिया।
इस संबंध में मॉडल टाउन थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि अभी हरगोविंद के बयान नहीं हुए हैं। दोनों के दो बच्चे हैं। लड़की और लड़का मां के साथ ही रहते हैं।