{"_id":"64380fa7ffa33bf61a09ac47","slug":"districts-of-ministers-in-charge-of-grievance-redressal-committees-changed-in-haryana-2023-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: सीएम फरीदाबाद तो डिप्टी सीएम रोहतक के होंगे प्रभारी, पढ़ें- किस मंत्री को कहां की मिली जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: सीएम फरीदाबाद तो डिप्टी सीएम रोहतक के होंगे प्रभारी, पढ़ें- किस मंत्री को कहां की मिली जिम्मेदारी
Thu, 13 Apr 2023 07:51 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 13 Apr 2023 07:51 PM IST
सार
मंत्री ओम प्रकाश यादव पंचकूला व झज्जर, महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री कमलेश ढांडा यमुनानगर, श्रम राज्य मंत्री अनूप धानक चरखी दादरी व रेवाड़ी और राज्य मंत्री संदीप सिंह फतेहाबाद और कैथल की जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में लोगों की समस्याएं सुनेंगे।
विज्ञापन
हरियाणा के सीएम मनोहर लाल।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सरकार ने लोगों की जन समस्याओं व शिकायतें सुनने के लिए मंत्रियों को आवंटित जिलों में फेरबदल करते हुए नए सिरे से जिले अधिसूचित किए हैं। मुख्य सचिव कार्यालय के शिकायत विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार मुख्यमंत्री मनोहर लाल फरीदाबाद जिले की जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की अध्यक्षता करेंगे। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला रोहतक और गृह मंत्री अनिल विज हिसार जिले की अध्यक्षता करेंगे।
विज्ञापन
इसी प्रकार, स्कूल शिक्षा मंत्री कंवरपाल को पानीपत, परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा को सोनीपत, ऊर्जा मंत्री चौधरी रणजीत सिंह को महेंद्रगढ़ और जींद, कृषि मंत्री जेपी दलाल को गुरुग्राम व सिरसा का प्रभारी बनाया है। सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल पलवल व अंबाला, शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता, करनाल और कुरुक्षेत्र, विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली, भिवानी व नूंह की जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगे।
विज्ञापन
मंत्री ओम प्रकाश यादव पंचकूला व झज्जर, महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री कमलेश ढांडा यमुनानगर, श्रम राज्य मंत्री अनूप धानक चरखी दादरी व रेवाड़ी और राज्य मंत्री संदीप सिंह फतेहाबाद और कैथल की जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में लोगों की समस्याएं सुनेंगे।
विज्ञापन