फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   District police must one hundred young

मोहाली की सुरक्षा बढ़ाने के लिए 'ऊपर' भेजी डिमांड

Thu, 13 Feb 2014 09:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Thu, 13 Feb 2014 09:56 AM IST
विज्ञापन
District police must one hundred young

लगातार वीआईपी ड्यूटी और बढ़ रही आपराधिक वारदातों ने जिला पुलिस की नींद उड़ा रखी है। वहीं, पुलिस का थिंक टैंक जिले को सुरक्षित बनाने की प्लानिंग में जुट गया है।

विज्ञापन


इसी कड़ी में जिला पुलिस ने पहले चरण में 150 के करीब पुलिस जवान दिए जाने संबंधी प्रस्ताव उच्च अधिकारियों को भेजा है। अगर सब कुछ सही रहा तो आने वाले दिनों में यह मांग पूरी हो जाएगी।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक इस समय में जिले में 1400 पुलिस मुलाजिमों के पद मंजूर हैं। परंतु इनमें से एक हजार मुलाजिम विभिन्न पदों पर काम कर रहे हैं। जबकि 400 मुलाजिम चंडीगढ़ स्थित हेडक्वार्टर या फिर वीआईपी ड्यूटी में तैनात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक पुलिस अधिकारी ने नाम न लिखने की शर्त पर बताया कि 250 के करीब मुलाजिम वीआईपी ड्यूटी में लगाए गए हैं। इस कारण पुलिस थानों में मुलाजिमों का संकट खड़ा हो गया है।

सूत्रों की मानें तो नयागांव थाने में 20 के करीब पद मंजूर हैं। लेकिन कई कारणों के चलते करीब सात या आठ मुलाजिम ही हाजिर रहते हैं। यही हाल अन्य थानों का है।


इस बारे एसएसपी इंद्रमोहन सिंह ने बताया कि उन्होंने पुलिस मुलाजिम दिए जाने संबंधी प्रस्ताव विभाग को भेजा है। उन्होंने कहा कि 150 मुलाजिमों की मांग विभाग से की है, ताकि पुलिस थानों एवं अन्य कार्रवाई बढ़िया तरीके से चल पाएं। उन्होंने कहा कि उनके मुलाजिम बढ़िया काम कर रहे हैं। वह हर स्थिति को हैंडल करने में सक्षम हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed