फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   district courts have issued summons for the sister-in-law of Yuvraj Singh

युवराज की मां ने बहू के खिलाफ मानहानि का मुकदमा ठोका, समन जारी

Tue, 14 Nov 2017 10:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 14 Nov 2017 10:11 AM IST
विज्ञापन
district courts have issued summons for the sister-in-law of Yuvraj Singh
आकांक्षा सिंह - फोटो : File Pic
भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह की मां शबनम सिंह ने अपनी बड़ी बहू और जोरावर सिंह की पत्नी आकांक्षा शर्मा के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया है। इस पर सुनवाई करते हुए जिला अदालत ने आकांक्षा को 20 दिसंबर के लिए समन जारी किया है। 
विज्ञापन


शबनम सिंह के वकील दमनबीर सिंह सोबती ने बताया कि आकांक्षा को धारा 500 के तहत आरोपी बनाया गया है और समन जारी किया है। सोबती ने बताया कि आकांक्षा शर्मा ने बिग बॉस सीजन 10 में युवराज सिंह और उनके परिवार के बारे में कई झूठी बातें कहीं, जिससे उनकी बदनामी हुई है। वहीं आकांक्षा शर्मा के वकील स्वाती सिंह मलिक का कहना था कि उन्हें इसकी कोई जानकारी नहीं है। न ही कोई समन मिला है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि आकांक्षा शर्मा टीवी रियालिटी शो बिग बॉस में भी हिस्सा ले चुकी हैं। आकांक्षा ने अगस्त, 2017 को कोर्ट में केस किया था। इसमें उन्होंने ससुराल पक्ष के तीन सदस्यों युवराज सिंह उनकी मां शबनम सिंह और भाई जोरावर सिंह पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। आकांक्षा की शादी जोरावर सिंह से फरवरी, 2014 को हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed