{"_id":"5e610c9f8ebc3ef3f804f0b6","slug":"district-court-issued-summons-to-sukhbir-singh-badal","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानहानि केस: अदालत ने सुखबीर सिंह बादल को भेजा समन, 18 मार्च को होना होगा पेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानहानि केस: अदालत ने सुखबीर सिंह बादल को भेजा समन, 18 मार्च को होना होगा पेश
Thu, 05 Mar 2020 08:01 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 05 Mar 2020 08:01 PM IST
विज्ञापन
सुखबीर बादल (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखंड कीर्तनी जत्थे को आतंकवादी संगठन का चेहरा बताने के मामले में पंजाब के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल को जिला अदालत ने समन भेजकर पेश होने को कहा है। अगली सुनवाई 18 मार्च को होगी और इसी दिन उन्हें कोर्ट में पेश होना होगा। इससे पहले हुई सुनवाई में पुलिस ने सुखबीर सिंह बादल पर लगाए गए सभी आरोपों को सही बताया था।
विज्ञापन
अखंड कीर्तनी जत्थे की शिकायत पर सेक्टर-3 थाना पुलिस ने सुखबीर सिंह बादल पर मानहानि का केस दर्ज किया है। पुलिस की रिपोर्ट में कहा गया है कि अखबारों के मुताबिक, सुखबीर बादल पर लगाए गए आरोप सही पाए गए हैं। पटियाला के एक चैनल से टेलीकास्ट हुई एक वीडियो क्लिप से भी आरोपों की पुष्टि की गई है। इससे साबित हो गया है कि उन पर लगाए गए आरोप सही हैं।
विज्ञापन
अखंड कीर्तनी जत्थे के प्रवक्ता मोहाली निवासी राजिंदर पाल सिंह ने सुखबीर बादल के खिलाफ मानहानि का मामला जनवरी 2017 में दर्ज कराया था। 4 जनवरी 2017 को अरविंद केजरीवाल राजिंदर पाल सिंह से मिलने उनके घर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने उनके साथ ब्रेकफास्ट भी किया।
विज्ञापन
इस बात को लेकर सुखबीर बादल ने पंजाब विधानसभा चुनाव के दौरान जलालाबाद में बयान दिए थे, जिसमें सुखबीर ने अखंड कीर्तनी जत्थे को आतंकवादी संगठन बब्बर खालसा का चेहरा बताया था। राजिंदर पाल सिंह ने अपनी शिकायत में कहा था कि यह खबर कई अखबारों में भी प्रकाशित हुई। उन्होंने सुखबीर बादल पर आरोप लगाया कि उन्होंने कई अखबारों में इंटरव्यू के दौरान जत्थे पर यह आरोप लगाए थे। राजिंदर पाल ने कहा था कि उनके जत्थे का पूरी दुनिया में नाम है लेकिन बादल के इस बयान से उनके जत्थे की छवि खराब हुई है।