फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   District Corona free, now it is your responsibility to handle

Chandigarh News: जिला कोरोना मुक्त, अब संभालने की जिम्मेदारी आपकी

Tue, 13 Jun 2023 01:40 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jun 2023 01:40 AM IST
विज्ञापन
District Corona free, now it is your responsibility to handle
मोहाली। जिले में पिछले कई दिनों से कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार घटती जा रही थी। यह सोमवार को घटकर जीरो हो गई है। इससे एक तरफ लोगों ने राहत की सांस ली है। वहीं, इसको जीरो पर बरकरार रखने के लिए लोगों की जिम्मेदारी भी बढ़ गई है। स्वास्थ्य विभाग अभी भी दूसरी बीमारियों से पीड़ित मरीजों को सावधानी रखने की चेतावनी दे रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, पिछले कई दिनों से कोरोना के दो मरीज सक्रिय थे। सोमवार को उनकी रिपोर्ट भी निगेटिव आ गई है। इससे स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है। फिर भी जिले के लोगों को बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी है। बता दें कि अब तक जिले में कुल दस लाख 60 हजार 865 लोगों की कोरोना जांच की गई है। इसमें से एक लाख दो हजार 905 लोग अब तक कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। पूरे जिले में अब तक 1170 लोगों की मौत हो चुकी है। रविवार को स्वास्थ्य विभाग ने 23 लोगों के कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए थे। इन सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed