फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   District Bar Association

Chandigarh News: जिला बार एसोसिएशन चंडीगढ़ चुनाव 11 सितंबर को, 25-26 अगस्त को नामांकन

Sun, 23 Aug 2026 01:54 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
District Bar Association
चंडीगढ़। जिला बार एसोसिएशन चंडीगढ़ की चुनाव समिति ने वर्ष 2026 के चुनाव का कार्यक्रम जारी कर दिया है। डीबीए का चुनाव 11 सितंबर को जिला न्यायालय परिसर, सेक्टर-43 में होगा। अध्यक्ष समेत विभिन्न पदों के लिए अधिवक्ता चुनाव मैदान में उतरेंगे। चुनाव समिति ने नामांकन से लेकर मतदान तक की पूरी प्रक्रिया और अलग-अलग पदों के लिए शुल्क तय कर दिया है।
विज्ञापन

25-26 अगस्त को जमा होंगे नामांकन
चुनाव समिति के अनुसार नामांकन पत्र 25 और 26 अगस्त को जमा किए जा सकेंगे। उम्मीदवार जिला न्यायालय परिसर, सेक्टर-43 स्थित सर्विस ब्लॉक की पहली मंजिल पर कार्यकारी समिति के कार्यालय में नामांकन पत्र जमा कर सकेंगे। नामांकन पत्रों की जांच 27 अगस्त तक होगी। उम्मीदवार 29 अगस्त को दोपहर 2:15 बजे से शाम 4 बजे तक लिखित रूप में नामांकन वापस ले सकेंगे।
विज्ञापन

सुबह दस से शाम साढ़े चार बजे तक मतदान
11 सितंबर को मतदान दो चरणों में होगा। पहले चरण में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक और दूसरे चरण में दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक मतदान होगा। इसके लिए सर्विस ब्लॉक की पहली मंजिल स्थित जेंट्स बार रूम को मतदान केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन पदों के लिए होगा चुनाव
चुनाव में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महिला अधिवक्ताओं के लिए आरक्षित उपाध्यक्ष, सचिव, संयुक्त सचिव, कोषाध्यक्ष, महिला अधिवक्ताओं के लिए आरक्षित लाइब्रेरी सचिव तथा वरिष्ठ और कनिष्ठ कार्यकारी सदस्यों के पद शामिल हैं। वरिष्ठ और कनिष्ठ कार्यकारी सदस्य के पांच-पांच पद होंगे। दोनों श्रेणियों में दो-दो पद महिला अधिवक्ताओं के लिए आरक्षित रहेंगे।

अध्यक्ष पद के लिए 41 हजार रुपये शुल्क
अध्यक्ष पद के लिए नामांकन शुल्क 41,000 रुपये, उपाध्यक्ष के दोनों पदों और सचिव के लिए 31,000 रुपये निर्धारित है। संयुक्त सचिव, कोषाध्यक्ष और लाइब्रेरी सचिव के लिए 21,000 रुपये, वरिष्ठ कार्यकारी सदस्य के लिए 10,000 रुपये और कनिष्ठ कार्यकारी सदस्य के लिए 7,500 रुपये शुल्क होगा। उम्मीदवार 24 अगस्त से कार्यदिवस में सुबह 9:30 बजे से डीबीए फ्रंट ऑफिस से नामांकन पत्र प्राप्त कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed