फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   District Administration has set up a disinfectant tunnel in Sangrur

Coronavirus: संगरूर में लगी सैनिटाइजर टनल, हाथ धोने के लिए पैर से चलने वाली मशीन भी स्थापित

Thu, 09 Apr 2020 10:34 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, संगरूर ( पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, संगरूर ( पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 09 Apr 2020 10:34 PM IST
विज्ञापन
District Administration has set up a disinfectant tunnel in Sangrur
- फोटो : ANI

पंजाब में कोरोना के लगातार मामले बढ़ रहे हैं। गुरुवार को संगरू में कोरोना का पहला मामला सामने आया। वहीं वायरस को फैलने से रोकने के लिए जिला प्रशासन काफी मुस्तैद है। इसी के तहत गुरुवार को संगरूर में खास टनल लगाई गई है। यह टनल लोगों को कुछ ही मिनटों में सैनिटाइज कर देगी। इसी के साथ हाथ दोनों का एक स्टेशन भी बनाया गया है। इस स्टेशन में पैर से चलने वाली मशीन स्थापित की गई है।

विज्ञापन


पहला कोरोना पॉजिटिव केस मिला 
कोरोना ने संगरूर में भी दस्तक दे दी है। यहां के गांव गग्गड़पुर के एक बुजुर्ग की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हालांकि वह पिछले कई दिनों से मस्तुआना साहिब में एकांतवास में था। इसके बाद गांव गग्गड़पुर को पूरी तरह से सील कर दिया। डीसी घनश्याम थोरी ने बताया कि गांव गग्गड़पुर निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग 24 मार्च को दिल्ली से साहनेवाल जहाज से आया था। उस जहाज में लुधियाना के गांव राजगढ़ का एक व्यक्ति भी था। जिसका रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 
विज्ञापन


इसके बाद लुधियाना के सिविल सर्जन ने डाटा भेजा था कि उस जहाज में जो व्यक्ति मौजूद थे, उनकी जांच की जाए। डीसी ने बताया कि बुजुर्ग को पिछले कई दिनों से मस्तुआना साहिब में एकांतवास में रखा गया है। विभागीय आदेश के बाद जब उनका सैंपल भेजा गया तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed