फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Dissatisfaction arose in BJP after distribution of tickets in Chandigarh Municipal Corporation elections

चंडीगढ़ निगम चुनाव: टिकट बंटवारे से असंतुष्ट कई नेताओं की बगावत से भाजपा में हड़कंप, मान-मनौव्वल का दौर शुरू

Fri, 03 Dec 2021 11:52 AM IST
निवेदिता वर्मा रिशु राज सिंह, अमर उजाला, चंडीगढ़
रिशु राज सिंह, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 03 Dec 2021 11:52 AM IST
सार

वार्ड नंबर-9 से गुरप्रीत हैप्पी इस्तीफा देकर आजाद प्रत्याशी लड़ने का एलान कर चुके हैं। उन्होंने दड़वा में शक्ति प्रदर्शन भी किया। वहीं हल्लोमाजरा और पलसौरा में भी बगावत हो चुकी है।  
 

विज्ञापन
Dissatisfaction arose in BJP after distribution of tickets in Chandigarh Municipal Corporation elections
गुरप्रीत हैप्पी से मिलने पहुंचे अरुण सूद। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

किसान आंदोलन के झटके से भाजपा अभी संभली भी नहीं थी कि चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में टिकट बंटवारे के बाद उभरे असंतोष से पार्टी नेता सकते में हैं। कई नेताओं के बगावत ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) को भी चिंता में डाल दिया है। पार्टी अध्यक्ष द्वारा मेहनत से तैयार किए गए पन्ना प्रमुख भी चिंतित हैं कि उनके समर्थकों को पार्टी ने दरकिनार क्यों किया। 

विज्ञापन


टिकट बंटवारे के बाद पैदा हुए हालातों से निपटना भाजपा और आरएसएस के लिए आसान काम नहीं है। पार्टी ने वार्ड नंबर-9 से गुरप्रीत हैप्पी को टिकट नहीं दिया तो उन्होंने बुधवार को ही इस्तीफा दे दिया और आजाद उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ने का एलान कर दिया। हैप्पी ने गुरुवार को एक शक्ति प्रदर्शन भी किया। दड़वा में सैकड़ों लोग एकत्रित हुए। इसके बाद एक रैली भी की गई। शक्ति प्रदर्शन ने भाजपा की नींद उड़ी दी। 
विज्ञापन


दोपहर एक बजे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद उन्हें मनाने के लिए दड़वा पहुंचे। दोनों के बीच काफी देर तक बातचीत हुई। इस दौरान सैकड़ों लोग हैप्पी के समर्थन में मौके पर पहुंच गए। सूत्रों के अनुसार पार्टी ने हैप्पी को किसी अन्य सीट से लड़ने का ऑफर दिया है, जिसे उन्होंने ठुकरा दिया। इसके बाद सूद ने उन्हें शुक्रवार तक इंतजार करने के लिए बोला है। हैप्पी को मनाने के लिए हरियाणा विधानसभा के स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता भी लगे हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कृपानंद ठाकुर बोले- सर्वे की बात झूठी, कार्यकर्ताओं को धोखे में रखा

भाजपा ने वार्ड नंबर-20 से देबी सिंह को टिकट दिया है। इससे नाराज होकर जिला सचिव कृपानंद ठाकुर ने आजाद उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ने का एलान किया है। वह शुक्रवार को नामांकन भरेंगे। उन्होंने कहा कि वह पिछले 20 साल से पार्टी की सेवा कर रहे हैं। आरएसएस के स्वयंसेवकों ने भी पार्टी को उन्हीं का नाम भेजा, लेकिन पार्टी ने पहले से ही अपने चहेतों को टिकट देने का मन बनाया था। सर्वे की बात भी झूठी है। कार्यकर्ताओं को धोखे में रखा गया। 2005 में वह पार्टी के मंडल सचिव थे। तब से वह पार्टी के साथ हैं। विपरीत परिस्थितियों में पार्टी को जिताया, तब देबी सिंह का कोई नाम भी नहीं था। 

पलसौरा और किशनगढ़ में भी बगावत, कइयों ने दिया इस्तीफा

वार्ड नंबर-29 (सेक्टर-55, 56, पलसौरा) से भाजपा ने जिला अध्यक्ष रविंद्र पठानियां को टिकट दिया है। इसके खिलाफ कई कार्यकर्ताओं ने इस्तीफा दे दिया है। कहा है कि मंडल प्रधान ने 19 नाम भेजे हैं। उनमें से किसी का चयन किया जाना चाहिए। उन्हें बाहरी उम्मीदवार स्वीकार नहीं है। एक पत्र में 30 से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने साइन किए हैं। इनमें जिला के कई पदों के नेता हैं। उधर, किशनगढ़ से भी वार्ड नंबर-4 कार्यकारिणी सदस्य, बूथ इंचार्ज समेत अन्य ने इस्तीफा दिया है। मंडल महासचिव ने भी निजी कारणों का हवाला देते हुए पार्टी छोड़ दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed