{"_id":"e6a9e20bcbe50216d90c9253726eb53b","slug":"disrupted-telephone-and-internet-service-of-bsnl","type":"story","status":"publish","title_hn":"3600 घरों की फोन व इंटरनेट सेवा ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
3600 घरों की फोन व इंटरनेट सेवा ठप
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
Updated Fri, 24 Jan 2014 06:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-71 के सैकड़ों घरों की फोन व इंटरनेट सेवा शुक्रवार सुबह उस समय ठप हो गई। जब फेज-5 से गुजर रही बीएसएनल की अंडग्राउंड मेन केबल को चोर काटकर ले गए।
विज्ञापन
जैसे ही बीएसएनल को तार चोरी होने की सूचना मिली। विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। जिसके बाद तुरंत बीएसएनल के अधिकारियों व इंजीनियरों की टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
साथ ही घटना बारे पुलिस को सूचित किया गया। थाना फेज-1 की पुलिस ने सारी स्थिति का जायजा लेकर मामला दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
बीएसएनल की केबल फेज-5 के मकान नंबर 1264 के पास से केबल चोरी हुई। केवल सीबरेज लाइन के ठीक अंदर से गुजर रही थी। चोरों ने सीवरेज लाइन के मेन होल खोलकर अंदर से गुजर रही तारों को काटा। तार काटने की वारदात सुबह ढ़ाई से तीन बजे के बीच की बताई जा रही है।
विज्ञापन
पास लगते घर की मालकिन का कहना है कि सुबह वह जब उठी थी। तो उस समय समय जोर की आवाज आई थी। जैसे लगा कि कोई चीज गिरी है। लेकिन उन्होंने ज्यादा ध्यान नहीं दिया।
हो सकता है कि उस समय चोर सीवरेज लाइन पर दोबारा ढक्कन रख रहे थे। वहीं, बीएसएनएल के अधिकारियों की माने तो यह पहला मौका नहीं है। इससे पहले भी कई बार कई इलाकों में बीएसएनएल चोरी हो चुकी है। इससे विभाग को हर बार भारी नुकसान उठाना पड़ता है।
लाइन ठीक होने में लग सकता है हफ्ता
बीएसएनएल के अधिकारियों की माने तो लाइन ठीक होने में एक हफ्ते का समय लग सकता है। क्योंकि जिस जगह से लाइन चोरी हुई है।
उसके ऊपर सीमेंटेड हुआ है। ऐसे में सीमेंट को तोड़ने व नई लाइन में डालने व ट्रॉयल आदि में काफी लंबी प्रक्रिया से गुजरना पड़ेगा। अधिकारियों ने लोगों से सहयोग देने की अपील की है।
क्या कहते हैं अधिकारी
बीएसएनएल के सीनियर एसडीओ केवल व मेंटीनेंस निशान सिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह केबल चोरी होने की सूचना मिली थी। इस बारे में पुलिस को शिकायत दे दी है। साथ ही लाइन की रिपेयर का काम शुरू कर दिया गया है।