फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Dispute over tree cutting leads to fight, windows broken at neighbor's house

Chandigarh News: पेड़ काटने पर विवाद, हाथापाई, पड़ोसी के घर से शीशे तोड़े

Sun, 14 Dec 2025 02:24 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Dec 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
Dispute over tree cutting leads to fight, windows broken at neighbor's house
जीरकपुर। ढकोली के शालीमार एनक्लेव में एक पुराने पेड़ को काटने को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। इस दौरान एक व्यक्ति के साथ मारपीट करने और उसके घर में तोड़फोड़ किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर थाना ढकोली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पीड़ित कमलजीत ने बताया कि उनके घर के समीप कॉलोनी में वर्षों पुराना एक पेड़ लगा हुआ था। पड़ोस में नया मकान बना रहे तरसेम सिंह ने बिना किसी पूर्व सूचना और प्रशासनिक अनुमति के उक्त पेड़ को कटवा दिया।
विज्ञापन

आरोप है कि पेड़ काटने के बाद तरसेम सिंह उसकी लकड़ी मौके से हटाने लगा, ताकि सबूत मिटाए जा सके। इसी दौरान जब कमलजीत ने पेड़ काटने को लेकर सवाल किया, तो दोनों के बीच विवाद हो गया। कमलजीत के अनुसार बहस बढ़ने पर तरसेम सिंह ने उनके साथ गाली-गलौज कर हाथापाई शुरू कर दी। इसके बाद उसने अपने बेटों और उसके दोस्तों को मौके पर बुला लिया। उन्होंने उनके साथ बेरहमी से मारपीट की। शोर सुनकर कॉलोनी की महिलाएं और अन्य लोग बाहर आए, जिन्होंने किसी तरह कमलजीत को हमलावरों के चंगुल से छुड़ाकर घर के अंदर पहुंचाया।
विज्ञापन

आरोप है कि इसके बाद भी हमलावरों का गुस्सा शांत नहीं हुआ। उन्होंने कमलजीत के घर के दरवाजे पर लाठियां बरसाईं और शीशे तोड़ दिए। घटना के बाद आरोपी मौके से भाग गए। पीड़ित का कहना है कि इस घटना से उनके परिवार में भय का माहौल है। उन्होंने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और बिना अनुमति पेड़ काटने के मामले में भी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय निवासियों में रोष
घटना के बाद कॉलोनीवासियों में भारी रोष देखने को मिला। स्थानीय लोगों ने कहा कि एक पेड़ को बड़ा और उपयोगी बनने में कम से कम 10 साल का समय लगता है, लेकिन उसे मात्र 10 मिनट में काट देना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि पेड़ पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ हवा और स्वस्थ जीवन का आधार हैं। कॉलोनीवासियों ने प्रशासन से ऐसे मामलों में सख्त कदम उठाने की मांग की है।


हमारे पास शिकायत पहुंच चुकी है। हमने दोनों पक्षों को शाम को थाने बुलाया है। तथ्यों की जांच और बयान दर्ज करने के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी। -मेवा सिंह, जांच अधिकारी, थाना ढकोली



पेड़ काटने के संबंध में अभी तक हमारे पास कोई शिकायत नहीं आई है। शिकायत मिलने पर नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। - अजय बराड़, बिल्डिंग इंस्पेक्टर, नगर परिषद जीरकपुर

इस पेड़ को काटने के लिए हमारे विभाग से किसी प्रकार की अनुमति नहीं ली गई थी। - जय सिंह, वन विभाग अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed