{"_id":"b6987e9a570041071b06c5b21f79e027","slug":"dispute-on-star-night-in-chandigarh-sd-college-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"SD कॉलेज में स्टार नाइट को लेकर विवाद बढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
SD कॉलेज में स्टार नाइट को लेकर विवाद बढ़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 05 Feb 2016 09:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ के सेक्टर-32 स्थित एसडी कॉलेज में छात्र नेताओं और कॉलेज प्रबंधन के बीच सालाना स्टार नाइट को लेकर विवाद बढ़ गया है।
विज्ञापन
कॉलेज स्टूडेंट काउंसिल 17 फरवरी को प्रस्तावित जैजी बी का कार्यक्रम शाम को करानी चाहती है, लेकिन कॉलेज प्रबंधन इसकी इजाजत नहीं दे रहा। उधर छात्र नेता कार्यक्रम शाम को ही कराने पर अड़े हुए हैं।
चार छात्र कॉलेज में भूख हड़ताल पर बैठ गए। देर शाम तक भी मामला नहीं सुलझ सका। काउंसिल प्रेसिडेंट जयदीप सिंह ने कहा कि कॉलेज प्रशासन स्टार नाइट शाम को कराने की अनुमति नहीं दे रहा। जबकि कलाकार भी रात को ही प्रस्तुति देने के पक्ष में हैं।
विज्ञापन
उधर कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. भूषण कुमार शर्मा ने कहा कि देर शाम छात्राएं भी कार्यक्रम में आएंगी। ऐसे में किसी तरह की छेड़छाड़ की घटना को ध्यान में रखते हुए कॉलेज प्रशासन दिन में कार्यक्रम करवाना चाहता है। हम जल्द छात्रों को मना लेंगे।
विज्ञापन