फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   dispute in two family due to a dog

OMG! कुत्ते को लेकर इतना भिड़े, महिला पहुंची अस्पताल

Tue, 01 Dec 2015 02:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Tue, 01 Dec 2015 02:57 PM IST
विज्ञापन
dispute in two family due to a dog

एक कुत्ते को लेकर कुत्ते को लेकर पड़ोसियों में इतनी बुरी तरह झगड़ा और मारपीट हुई कि एक महिला अस्पताल पहुंच गई। घटना मोहाली के फेज-7 की है। मारपीट करते हुए एक पक्ष ने ईंट से हमला कर दिया, जिससे एक महिला घायल हो गई। घायल आशा देवी को फेज-6 स्थित सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

विज्ञापन


पीड़िता ने मटौर थाने की पुलिस को अपनी शिकायत दे दी है। जानकारी के मुताबिक, फेज-सात के मकान नंबर एचई 333 में आशा देवी का परिवार रहता है। शनिवार को आशा देवी जब घर आ रही थीं तो घर के बाहर पड़ोसियों का कुत्ता खुला देख उसने पड़ोसन दीपा को कुत्ता बांधने के लिए कहा।
विज्ञापन


दीपा ने कुत्ता बांधने से मना कर दिया और दोनों में बहस हो गई। इतने में आशा की बहू घर से बाहर आई और दोनों को समझाने लगी। आशा ने आरोप लगाया कि इसी बीच दीपा उसकी बहू उसके साथ हाथापाई पर उतर आईं। इतने में जब आशा देवी दोनों को छुड़ाने लगीं तो दीपा ने उसके सिर पर ईंट से हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान वह गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास के लोगों ने उसे सिविल अस्पताल भर्ती करवाया। जहां डॅाक्टरों ने उसकी हालत स्थिर बताई है। मोहल्ले के लोगों ने और पीड़ित महिला के परिजनों ने फेज-7 स्थित मटौर थाने में घटना की शिकायत दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed