{"_id":"5927e7604f1c1b403c8b4569","slug":"dispute-in-anil-vij-and-captain-abhimanyu-on-haryana-employees-retirement-age-issue","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिटायरमेंट की उम्र बढ़ाने का मामला गरमाया, कैप्टन और विज आमने सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिटायरमेंट की उम्र बढ़ाने का मामला गरमाया, कैप्टन और विज आमने सामने
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 27 May 2017 01:25 AM IST
विज्ञापन
Anil Vij
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्मचारियों की रिटायरमेंट की उम्र बढ़ाने का मामला गरमा गया है। वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु और खेलमंत्री अनिल विज आमने सामने हो गए हैं। सेवानिवृत्ति आयु 58 से 60 साल करने को लेकर गठित तीन सदस्यीय की दो बैठकों से नदारद रहने पर खेल मंत्री अनिल विज ने सफाई पेश करने के साथ ही वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु पर बातों ही बातों में तंज भी कसे हैं। विज ने वीरवार को यहां कहा कि बीते बुधवार को हुई बैठक में वे व्यस्त होने के कारण शामिल नहीं हो पाए।
वह पीजीआई चंडीगढ़ में अपने स्वास्थ्य की जांच करा रहे थे। विज यहीं नहीं रुके, उन्होंने मन की टीस निकाल ही डाली। उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु की अध्यक्षता में गठित समिति के पास कोरम पूरा है, वह उनके बिना भी सेवानिवृत्ति आयु बढ़ाने या न बढ़ाने का फैसला ले सकते हैं। तंज कसते हुए विज बोले कि कैप्टन बहुत ही समक्ष और काबिल मंत्री हैं और इस मुद्दे पर निर्णय लेने के लिए उनके पास पर्याप्त शक्तियां भी हैं।
इसलिए उन्हें नहीं लगता कि बैठक में निर्णय लेने के लिए उनकी मौजूदगी अनिवार्य है। विज ने ये भी कहा कि उनका कैप्टन के साथ कोई मनमुटाव नहीं है। वह केवल अपनी व्यस्तताओं के कारण बैठक में शामिल नहीं हो पाए। बता दें कि कैप्टन अभिमन्यु और अनिल विज के बीच इन दिनों राई खेल स्कूल की वित्तीय अनियमितताओं को लेकर तनातनी चली हुई है। ऑडिट टीम पर एफआईआर को लेकर दोनों आमने-सामने हैं। माना जा रहा है कि इसलिए ही विज ने दोनों बैठकों से कन्नी काटी।