फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Dispute housing allocation F time accommodation given associate professor professors objected

आवास आवंटन पर विवादः एसोसिएट प्रोफेसर को दिया गया एफ टाइम आवास, प्रोफेसरों ने जताई आपत्ति

Thu, 27 Aug 2020 11:18 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Dispute housing allocation F time accommodation given associate professor professors objected
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी में इस समय प्रोफेसरों व एसोसिएट प्रोफेसरों में आवास आवंटन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। वह इसको लेकर आमने-सामने आ गए हैं। प्रोफेसरों ने एक पत्र पर हस्ताक्षर कर वीसी प्रो. राजकुमार को भेजा है। सूत्रों का कहना है कि इस प्रकरण की जांच के आदेश हुए हैं।
विज्ञापन

कुछ दिन पहले विज्ञान संकाय के एक प्रोफेसर ने आवास के लिए अप्लाई किया था। आरोप है कि उन्हें आवास न देकर डेंटल कॉलेज के एक एसोसिएट प्रोफेसर को आवास दे दिया गया। यह आवास एफ टाइम है। यानी स्वतंत्र आवास है। कोई अन्य शिक्षक उस आवास में नहीं रह सकता है। यह बात प्रोफेसर को पता लगी तो उन्होंने इसको मुद्दा बनाते हुए प्रोफेसरों को अवगत कराया। उसके बाद प्रोफेसरों ने एकजुटता दिखाई और लगभग 50 प्रोफेसरों ने वीसी को पत्र भेज दिया। कहा गया है कि आवास वरिष्ठता के आधार पर नहीं दिए गए हैं। एफ टाइप आवास प्रोफेसरों को आवंटित किए जाते हैं। एसोसिएट प्रोफेसर को आवास देने से शिक्षक समाज में आक्रोश है। वहीं दूसरी ओर यह पहलू भी है कि डेंटल कॉलेज के एसोसिएट प्रोफेसरों की बेसिक पगार दूसरे विभागों के प्रोफेसर के समान ही है। इस आधार पर उन्हें आवास दिए जाने की बात कही जा रही है। बेसिक वेतन के आधार पर ऐसा किया गया है। हालांकि मामले की जांच के बाद सच्चाई सामने आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed