फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Dispute between haryana and UP farmers in sonipat

पुलिस वालों के सामने भिड़े हरियाणा-यूपी के किसान, 13 घायल, 40 साल से चल रहा विवाद

Thu, 19 Nov 2020 05:13 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 19 Nov 2020 05:13 PM IST
विज्ञापन
Dispute between haryana and UP farmers in sonipat
सोनीपत में हुए विवाद में घायल किसान। - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा और उत्तर प्रदेश के बीच यमुना खादर की जमीन के विवाद में गुरवार को एक बार फिर दोनों तरफ के किसान भिड़ गए। दोनों पक्षों के किसानों के जमकर लाठियां और तेजधार हथियार चले, जिसमें नौ किसान घायल हो गए। 

विज्ञापन


वहीं किसानों के साथ गए चार पुलिसकर्मियों को भी चोट आई। सूचना मिलते ही मौके पर राई के नायब तहसीलदार व थाना प्रभारी के अलावा यूपी के बागपत के एडीएम व डीएसपी पहुंचे और किसानों से बात की। वहीं भाजपा विधायक मोहनलाल भी मौके पर पहुंचे और घायल किसानों से घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन




बता दें कि सोनीपत के गांव जाजल और यूपी के निवाड़ा के किसानों में यमुना खादर के अंदर की करीब 250 एकड़ जमीन को लेकर विवाद है। पिछले 40 साल से चल रहे इस विवाद में पहले भी कई बार हरियाणा और यूपी के किसानों के बीच मारपीट और झगड़े होते रहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यमुना खादर की जमीन पर दोनों राज्यों के किसान अपना मालिकाना हक जताते हैं। इस मामले में चार दिन पहले भी जाजल और निवाड़ा के किसानों के बीच झगड़ा हुआ था। 

गुरुवार को जाजल के किसान पुलिसकर्मियों के साथ बुआई करने गए थे। इसी दौरान फिर से जमीन विवाद को लेकर दोनों तरफ के किसान आमने-सामने हो गए। पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच लाठियां और तेजधार हथियार चले। 


इस भिड़ंत में नौ किसान गंभीर रूप से जख्मी हो गए। गंभीर हालत में घायल किसान रणधीर, सूरजभान, देवेंद्र, यशपाल को रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है। वहीं इस हमले में चार पुलिसकर्मियों को भी चोट आई है। राई के नायब तहसीलदार व थाना प्रभारी के अलावा यूपी के बागपत के एडीएम व डीएसपी मौके पर पहुंचे और किसानों से बात की। वहीं भाजपा विधायक मोहनलाल भी मौके पर पहुंचे और घायल किसानों से घटना की जानकारी ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed