फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Disproportionate assets case registered against Bharat inder Singh Chahal

Punjab News: अमरिंदर सिंह के मीडिया सलाहकार रहे भरतइंद्र सिंह चहल के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज

Thu, 03 Aug 2023 09:29 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 03 Aug 2023 09:29 PM IST
सार

पंजाब में कांग्रेस की सरकार में साल 2017 से 2021 तक चहल तत्कालीन सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह के कैबिनेट रैंक के मीडिया सलाहकार रहे थे। साल 2007 में भी शिरोमणि अकाली दल-भाजपा की सरकार के दौरान विजिलेंस ने उनके खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया था।

विज्ञापन
Disproportionate assets case registered against Bharat inder Singh Chahal
भरतइंद्र सिंह चहल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आय से अधिक संपत्ति मामले में गुरुवार को विजिलेंस ब्यूरो ने पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह के पूर्व मीडिया सलाहकार भरतइंद्र सिंह चहल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। जांच में खुलासा हुआ है कि चहल ने आय के स्रोतों से 305 फीसदी अधिक खर्च किया। उनके खिलाफ भ्रष्टाचार विरोधी एक्ट की धाराओं 13(1)बी, 13 (2) के तहत केस थाना विजिलेंस ब्यूरो पटियाला रेंज में दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन


विजिलेंस प्रवक्ता ने बताया कि जांच में सामने आया है कि मार्च 2017 से सितंबर 2021 तक भरतइंद्र चहल और उनके पारिवारिक सदस्यों की आमदनी 7,85,16,905 रुपये थी, जबकि 31,79,89,011 रुपये खर्च किए गए। यह आय के जाहिर स्रोतों से करीब 305 फीसदी ज्यादा है।
विज्ञापन


विजिलेंस के मुताबिक चहल ने अपने व अपने परिवार के सदस्यों के नाम पर कई संपत्तियां बनाईं, जिनमें पटियाला में सरहिंद रोड स्थित दशमेश लग्जरी वेडिंग रिजार्ट (अलकाजार), पटियाला के मिनी सचिवालय रोड पर 2595 गज की पांच मंजिला कॉमर्शियल इमारत, नाभा रोड पर टोल प्लाजा के नजदीक गांव कल्याण में 72 कनाल 14 मरला जमीन शामिल हैं। इसके अलावा उनकी तरफ से फतेहगढ़ साहिब जिले के गांव मालाहेड़ी और हरबंसपुरा में भी जमीन खरीदी गई है। प्रवक्ता ने बताया कि इस मामले में आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

2007 में तत्कालीन अकाली सरकार ने भी दर्ज किया था केस

पंजाब में कांग्रेस की सरकार में साल 2017 से 2021 तक चहल तत्कालीन सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह के कैबिनेट रैंक के मीडिया सलाहकार रहे थे। साल 2007 में भी शिरोमणि अकाली दल-भाजपा की सरकार के दौरान विजिलेंस ने उनके खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया था। हालांकि 2016 में उन्हें इस मामले से बरी कर दिया था, क्योंकि सभी 77 सरकारी गवाह अपने बयानों से पीछे हट गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed