फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Disproportionate asset case registered against Joint Director of Excise Department in Punjab

Punjab: आबकारी विभाग के संयुक्त निदेशक बिरदी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का केस, 145.40% अधिक निकला खर्च

Fri, 19 May 2023 10:49 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/जालंधर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/जालंधर Published by: ajay kumar Updated Fri, 19 May 2023 10:49 PM IST
सार

बलबीर कुमार बिरदी का विवादों से पुराना नाता रहा है। तीन साल पहले भी उन पर केस दर्ज हुआ था। आरोप था कि उन्होंने खुद और आबकारी विभाग के अन्य अधिकारियों/कर्मचारियों और कुछ ट्रांसपोर्टरों और उद्योगपतियों से मिलीभगत कर जीएसटी वसूली में घपला किया था।

विज्ञापन
Disproportionate asset case registered against Joint Director of Excise Department in Punjab
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विजिलेंस ब्यूरो ने आबकारी विभाग के ज्वाइंट डायरेक्टर जीएसटी बलबीर कुमार बिरदी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया है। जांच में उनकी कुल आय से खर्च 145.40 फीसदी अधिक निकला है। आरोप है कि उन्होंने सरकारी पद का दुरुपयोग करके अपनी वास्तविक आय से अधिक चल और अचल संपत्ति बनाई है। विजिलेंस ब्यूरो के थाना जालंधर रेंज में उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधी कानून के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को दबोचने के लिए विजिलेंस की टीमें छापे मार रही हैं।

विज्ञापन


विजिलेंस ने बिरदी की एक अप्रैल 2007 से 11 सितंबर 2020 तक की संपत्ति के रिकॉर्ड को खंगाला था। जांच में पता चला कि उन्होंने कुल 5,12,51,688.37 रुपये खर्च किए, जबकि सभी ज्ञात स्रोतों से उनकी वास्तविक आय 2,08,84,863.37 रुपये बनती है। उन्होंने अपनी वास्तविक आय से 3,03,66,825 रुपये अधिक खर्च किए। वहीं, अब विजिलेंस उनके करीबियों और परिवार की संपत्ति का पता लगा रही है।
विज्ञापन


साल 2020 में विजिलेंस ने उन पर दर्ज किया का केस
बलबीर कुमार बिरदी का विवादों से पुराना नाता रहा है। तीन साल पहले भी उन पर केस दर्ज हुआ था। आरोप था कि उन्होंने खुद और आबकारी विभाग के अन्य अधिकारियों/कर्मचारियों और कुछ ट्रांसपोर्टरों और उद्योगपतियों से मिलीभगत कर जीएसटी वसूली में घपला किया था। साल 2020 में उन पर विजिलेंस ने मोहाली में केस दर्ज किया था। बलबीर कुमार बिरदी पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश पर ब्यूरो के पास उक्त केस संबंधी जांच में शामिल हुए थे। इस मामले की आगे जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई अधिकारियों पर विजिलेंस कर चुकी है कार्रवाई
राज्य में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद से ही भ्रष्टाचार के खिलाफ काफी सख्ती हो गई है। आईएएस संजय पोपली, एआईजी आशीष कपूर समेत कई नामी अधिकारियों को अब तक भ्रष्टाचार के केस में विजिलेंस गिरफ्तार कर चुकी है। इसके अलावा दो आईएएस अधिकारियों समेत कई लोगों को काबू किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed