फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Discussion on strategies to deal with challenges in public health

Chandigarh News: जन स्वास्थ्य में चुनौतियों से निपटने की रणनीतियों पर हुई चर्चा

Mon, 24 Feb 2025 02:31 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
Discussion on strategies to deal with challenges in public health
चंडीगढ़। सेक्टर-32 के एसडी कॉलेज में ‘पब्लिक और एनवायर्नमेंटल हेल्थ में वर्तमान परिप्रेक्ष्य’ विषय पर आयोजित दो दिवसीय इंटरनेशनल कांफ्रेंस का समापन हो गया है। समापन सत्र में पीयू और बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर सेंट्रल यूनिवर्सिटी के पूर्व वाइस-चांसलर प्रोफेसर (डॉ.) आरसी सोबती ने वैज्ञानिक ज्ञान को आगे बढ़ाने में निरंतर सहयोग के महत्व पर जोर दिया।
विज्ञापन

कांफ्रेंस के दो दिनों में पब्लिक हेल्थ में महत्वपूर्ण चुनौतियों से निपटने की रणनीतियों पर गहन विचार-विमर्श किया गया। उद्घाटन के दौरान पीजीआई के पूर्व निदेशक प्रोफेसर जगत राम ने वैश्विक स्वास्थ्य पर पर्यावरणीय परिवर्तनों के प्रभाव पर मुख्य भाषण दिया। कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. अजय शर्मा ने औपचारिक भाषण दिया था। उन्होंने अकादमिक में सहयोग और ज्ञान साझा करने को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर जोर दिया। कांफ्रेंस में 5 तकनीकी सत्र आयोजित किए गए, जिनमें दुनिया के विभिन्न क्षेत्रों से आए वैज्ञानिकों ने हिस्सा लिया। दो दिवसीय कांफ्रेंस में 250 प्रतिभागियों ने भाग लिया था और शिक्षकों, शोधार्थियों तथा स्नातक एवं स्नातकोत्तर छात्रों द्वारा 50 से अधिक शोध पत्र प्रस्तुत किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed