फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   discount on planting solar geyser in house

सोलर गीजर लगवाओ, बिजली बिल में छूट पाओ

Fri, 30 Oct 2015 04:18 PM IST
अंकित चौहान /अमर उजाला, रोहतक
अंकित चौहान /अमर उजाला, रोहतक Updated Fri, 30 Oct 2015 04:18 PM IST
विज्ञापन
discount on planting solar geyser in house

बिजली दरों की बढ़ोतरी और हजारों रुपयों के बिल आने की खबरों के बीच एक राहत भरी खबर है। अब घर में जिस साइज का सोलर गीजर लगाया जाएगा, उस उपभोक्ता को बिजली बिल में उसी हिसाब से छूट मिलेगी। सर्दी के मौसम को देखते हुए बिजली निगम ने ऐसी स्कीम शुरू की है।

विज्ञापन


अगर किसी ने घर में 300 लीटर का सोलर गीजर लगाया है तो बिजली बचने के साथ ही बिल में हर माह 300 रुपये की छूट मिलेगी। सरकार अभी तक सोलर सिस्टम लगाने पर अनुदान देती रही है, जिससे सौर ऊर्जा को बढ़ावा मिल सके और बिजली खपत कम की जा सके।
विज्ञापन


यह स्कीम 100 लीटर के सोलर गीजर से शुरू होगी। अगर कोई 100 लीटर का गीजर लगाता है तो उसे बिजली निगम से हर माह के बिल में 100 रुपये की छूट मिलेगी। अधिकतम छूट 300 रुपये तक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमें ये फायदा

- गीजर चलाने के लिए बिजली का इंतजार नहीं करना होगा।
- बिजली का बिल कम हो जाएगा।
- बिल में अलग से छूट मिल जाएगी।

सरकार को ये फायदा

- सौर ऊर्जा के उपकरणों को बढ़ावा मिलेगा।
- बिजली की खपत कम हो जाएगी। सर्दी में गीजर का इस्तेमाल सबसे अधिक होता है। इसलिए सबसे पहले गीजर के लिए यह योजना शुरू की गई है।

यह कराना होगा

अगर कोई अपने यहां सोलर गीजर लगवाता है तो उसे बिजली निगम में इसकी सूचना देनी होगी और गीजर से संबंधित कागज एक प्रार्थना पत्र के साथ जमा कराने होंगे।

बिजली निगम के अधिकारी वहां जाकर देखेंगे और उनकी रिपोर्ट के आधार पर बिल में छूट मिलनी शुरू हो जाएगी। बिजली निगम के एसडीओ सुरेंद्र सिंह ने बताया कि योजना का फायदा सभी उपभोक्ता उठा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed