फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   disclosure in report: 65.5 per cent punjabi are vegetarian

पंजाबियों के खाने-पीने के बारे में बनी धारणा खत्म कर देगी ये रिपोर्ट

Mon, 20 Jun 2016 01:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 20 Jun 2016 01:47 AM IST
विज्ञापन
disclosure in report: 65.5 per cent punjabi are vegetarian
सर्वे ने तोड़ा पंजाब के लोग से जुड़ा भ्रम

आम तौर पर पंजाब के लोग नॉन वेजिटेरियन माने जाते हैं, लेकिन सरकारी रिपोर्ट ने इसे गलत साबित कर दिया है। आम तौर पर पंजाब के लोग नॉन वेजिटेरियन माने जाते हैं, लेकिन रजिस्ट्रार जनरल ऑफ इंडिया के सैंपल रजिस्ट्रेशन सिस्टम (एसआरएस) के सर्वे के मुताबिक पंजाब के 65.5 प्रतिशत लोग वेजिटेरियन हैं, जबकि 34.5 लोग नॉन वेजिटेरियन हैं। एक और रोचक बात है कि पुरुषों के मुकाबले महिलाएं ज्यादा वेजिटेरियन हैं। 68 प्रतिशत महिलाएं वेजिटेरियन हैं, जबकि 65.5 प्रतिशत पुरुष। हरियाणा में 68.5 प्रतिशत लोग शाकाहारी हैं, 31.5 लोग नॉन वेजिटेरियन हैं। हरियाणा में 68.5 प्रतिशत पुरुष वेजिटेरियन और 70 प्रतिशत महिलाएं वेजिटेरियन हैं।

विज्ञापन


30 के बाद लगती है शराब की लत
छोटी उम्र में कई लोग शराब का स्वाद चख लेते हैं, लेकिन शराब की लत उन्हें 30 की उम्र के बाद ही लगती है। रजिस्ट्रार जनरल ऑफ इंडिया के सैंपल रेजिस्ट्रेशन सिस्टम (एसआरएस) के सर्वे में यह सामने आया है। एसआरएस की रिपोर्ट बताती है कि पंजाब में 30-44 उम्र के करीब 9.1 प्रतिशत लोग शराब पीते हैं, जबकि 45 से 59 की उम्र के 8.8 प्रतिशत लोग शराब पीते हैं।
विज्ञापन


शराब पीने का सबसे ज्यादा आंकड़ा 30 से ऊपर की उम्र के लोगों का ही है। 60 साल या उससे ऊपर की उम्र के 6.7 प्रतिशत लोग शराब का सेवन करते हैं। हालांकि नाबालिगों की संख्या भी कम नहीं है। 15 साल या उससे ऊपर के करीब 6.4 प्रतिशत लोग शराब के आदी हैं। इन आंकड़ों को शहर और गांवों में बांटा जाए तो ग्रामीण इलाके के लोग ज्यादा शराब के आदी दिखेंगे। 30 से 44 उम्र की करीब 10 प्रतिशत ग्रामीण आबादी शराब की आदी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा का आंकड़ा कम
शराब और स्मोकिंग के मुद्दे में पंजाब के मुकाबले हरियाणा का आंकड़ा थोड़ा बेहतर है। अगर 30 से 44 तक उम्र की बात की जाए तो करीब 6.2 प्रतिशत लोग ही शराब का सेवन करते हैं। हालांकि हरियाणा में 45 से 59 तक की उम्र के लोगों के शराब का पीने का प्रतिशत करीब 6.3 है। स्मोकिंग के मामले में हरियाणा के हालात थोड़े खराब हैं। 30 साल से ऊपर की उम्र के करीब 10.7 प्रतिशत लोग स्मोकिंग करते हैं, जबकि पंजाब में इसी उम्र के सिर्फ 4.4 प्रतिशत लोग शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed