{"_id":"3cfbaec7d7b022177e62bd5f90c19922","slug":"direct-train-from-city-beautiful-to-bangalore-bansal-show-green-signal","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ को जल्द मिलेंगी दो और ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ को जल्द मिलेंगी दो और ट्रेनें
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 24 Jan 2014 11:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहरवासियों को बंगलूरू के लिए आखिरकार सीधी ट्रेन मिल ही गई। शहर के सांसद और पूर्व रेलमंत्री पवन कुमार बंसल ने वीरवार को चंडीगढ़-यशवंतपुर एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन
यह ट्रेन सप्ताह में दो दिन शनिवार और मंगलवार को चलेगी। उद्घाटन समारोह के दौरान बंसल ने कहा कि पिछले रेल बजट में घोषित सभी ट्रेनें चला दी गई हैं।
अब केवल दो ट्रेनें और बची है। उद्घाटन के मौके पर अंबाला मंडल के कई वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे। बंसल ने बताया कि रेल बजट में हजरत निजामुद्दीन-यशवंतपुर एक्सप्रेस को चंडीगढ़ तक एक्सटेंड करने की घोषणा हुई थी। लेकिन अब इसे नई ट्रेन और नए नंबर के साथ चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
पहले दिन गए केवल 50 यात्री :
अठारह डिब्बों की इस नई ट्रेन से पहले दिन केवल 50 के करीब यात्रियों ने सफर किया। इनमें केवल 12 यात्रियों ने ही रिजर्वेशन करवाया था।
इनमें 2 फर्स्ट एसी, 2 थर्ड एसी और 8 ने स्लीपर क्लास में सफर किया। इस बारे में सीनियर डीसीएम गुलशन कुमार ने कहा कि अभी ट्रेन के बारे में ज्यादा लोगों को जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
अभी तो इसे स्पेशल ट्रेन के तौर पर ही चलाया गया है। जब ट्रेन रेगुलर हो जाएगी तो इसमें यात्रियों की संख्या जरूर बढ़ेगी।
ये होगी टाइमिंग
ट्रेन हर शनिवार और मंगलवार को सुबह 3:15 बजे चंडीगढ़ से रवाना होगी। अंबाला कैंट, पानीपत, नई दिल्ली, हजरत निजामुद्दीन, झांसी, भोपाल, पुणे, मिराज, बेलगाम, धरवर, हुबली और तुमकुर स्टेशन होते हुए हर सोमवार और वीरवार को सुबह 6:20 बजे यशवंतपुर पहुंचेगी।
वापसी में ये ट्रेन हर बुधवार और शनिवार को दोपहर 1:50 बजे यशवंतपुर से रवाना होगी और शुक्रवार और सोमवार को शाम 6:10 बजे चंडीगढ़ स्टेशन पहुंचा करेगी।