फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Dilsher Khanna and Gurkaran Singh will be honored on Independence Day

Chandigarh News: स्वतंतत्रा दिवस में सम्मानित होंगे दिलशेर खन्ना और गुरकरण सिंह

Thu, 15 Aug 2024 04:03 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Aug 2024 04:03 AM IST
विज्ञापन
Dilsher Khanna and Gurkaran Singh will be honored on Independence Day
चंडीगढ़। स्वतंत्रता दिवस पर समाज के लिए विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन करने वालों को स्वतंत्रता दिवस पर सम्मानित किया जाएगा। सम्मान समारोह सेक्टर-17 स्थित परेड ग्राउंड आयोजित होगा। पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया सम्मानित करेंगे। इसमें खेलों के क्षेत्र में बेहतर योगदान देने वाले दो लोग शामिल हैं। इनमें पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव दिलशेर खन्ना और वेटलिफ्टिंग खिलाड़ी गुरकरण सिंह शामिल हैं।
विज्ञापन

गुरकरण सिंह : पांच स्वर्ण पदक जीतकर शहर का नाम किया रोशन
वेटलिफ्टिंग खिलाड़ी ने सात वर्ष पहले सेक्टर-42 चंडीगढ़ के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में कोच करनबीर सिंह बुट्टर के मार्गदर्शन में कॅरिअर की शुरुआत की थी। कड़ी मेहनत के चलते उन्होंने चंडीगढ़ राज्य स्तर पर पांच स्वर्ण पदक जीते हैं। जनवरी 2024 में उन्होंने इटानगर में आयोजित जूनियर नेशनल वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में यूटी चंडीगढ़ का प्रतिनिधित्व किया। जहां उन्होंने स्नैच इवेंट में 136 किग्रा और क्लीन एंड जर्क इवेंट में 169 किग्रा उठाकर कुल 305 किग्रा के साथ स्वर्ण पदक जीता। इसके बाद गुरकरण ने ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में कुल 301 किग्रा उठाकर रजत पदक हासिल किया। इसके बाद उन्होंने खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में एक और उपलब्धि हासिल की जहां उन्होंने स्नैच में 140 किग्रा और क्लीन एंड जर्क में 167 किग्रा उठाकर कुल 307 किग्रा के साथ स्वर्ण पदक जीता और एक नया रिकॉर्ड बनाया।
विज्ञापन

दिलशेर खन्ना : टी-20 विश्व कप विजेता भारतीय टीम में थे मैनेजर
पीसीए सचिव, बीसीसीआई प्रतिनिधि और टी-20 विश्व कप में विजेता भारतीय क्रिकेट टीम के मैनेजर रहे। उन्हें बीसीसीआई सचिव जय शाह ने यह भूमिका निभाने का अवसर सौंपा था। जब भारतीय टीम टी-20 विश्व कप के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका पर जीत का जश्न मना रही थी तो खन्ना भी इस ऐतिहासिक जीत को लेकर उतने ही खुश थे और इस उपलब्धि में भागीदार बनकर उन्होंने टीम को अपनी विशेषज्ञता और अनुभव प्रदान किया। 33 वर्षीय खन्ना के लिए यह भारत में टीम मैनेजर के रूप में उनका पहला कार्यकाल था। टीम मैनेजर के रूप में अपनी जिम्मेदारियों के अलावा वह बीसीसीआई और आईसीसी के बीच संपर्क सूत्र भी थे। हाल ही में उन्होंने बीसीसीआई सचिव जय शाह के साथ मिलकर न्यू चंडीगढ़ में पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन के नए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का उद्घाटन भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed