{"_id":"67c51fdefab1e3d56c05baa1","slug":"diljit-dosanjh-chandigarh-concert-8-22-lakh-rupees-duped-by-selling-fake-tickets-2025-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Diljit Dosanjh Concert: फर्जी टिकटें बेचकर लगाया 8.22 लाख रुपये का चूना, अब पुलिस में पहुंचा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Diljit Dosanjh Concert: फर्जी टिकटें बेचकर लगाया 8.22 लाख रुपये का चूना, अब पुलिस में पहुंचा मामला
Mon, 03 Mar 2025 08:50 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 03 Mar 2025 08:50 AM IST
सार
पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ का दिसंबर 2024 में चंडीगढ़ में लाइव कन्सर्ट हुआ था। अब जीरकपुर निवासी एक युवक ने पुलिस को शिकायत दी है कि उसे फर्जी टिकटें देकर 8.22 लाख रुपये का चूना लगाया गया है।
विज्ञापन
दिलजीत दोसांझ
- फोटो : इंस्टाग्राम
विस्तार
दिसंबर, 2024 में चंडीगढ़ के सेक्टर-34 मेला ग्राउंड में आयोजित हुए पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ के लाइव कन्सर्ट में टिकटों को लेकर खूब फर्जीवाड़ा हुआ। ऑनलाइन तरीके से काफी लोगों को फर्जी टिकटें बेचकर ठगों ने लाखों रुपये कमाए।
इसी फर्जीवाड़े को लेकर अब जीरकपुर निवासी एक युवक ने पुलिस को शिकायत दी है जिसमें उसे फर्जी टिकटें देकर 8.22 लाख रुपये का चूना लगाया गया है। इस बारे में पुलिस को शिकायत दी गई जिसके आधार पर सेक्टर-17 थाने में धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।
इस मामले को लेकर दी गई शिकायत में संस्कार रावत निवासी माया गार्डन जीरकपुर ने बताया कि वह एक विद्यार्थी है और अपने परिवार के साथ रहता है। उसकी मुलाकात पर्व कुमार निवासी सेक्टर-42बी चंडीगढ़ नाम के युवक से हुई जिसने उसे बताया कि उनका पांच दोस्तों का एक ग्रुप है। वह पांचों दोस्त चंडीगढ़ में दिलजीत सिंह दोसांझ के होने वाले लाइव कन्सर्ट की टिकटें बेचेंगे। उसने इन युवकों के साथ 98 टिकटें खरीदने को लेकर बातचीत कर ली जिनमें 17 फैनपिट, 3 सिल्वर और 78 गोल्ड की शामिल थी।