फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Digvijay Did Not Present In front of WC In Issue of Controversial Statement On Sapna Choudhary

सपना चौधरी पर अभद्र टिप्पणी का मामला, महिला आयोग के समक्ष पेश नहीं हुए दिग्विजय

Mon, 15 Jul 2019 08:47 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 15 Jul 2019 08:47 PM IST
विज्ञापन
Digvijay Did Not Present In front of WC In Issue of Controversial Statement On Sapna Choudhary
दिग्विजय चौटाला (फाइल फोटो)

हाल ही में भाजपा में शामिल हुई डांसर सपना चौधरी पर अभद्र टिप्पणी करने वाले जजपा नेता व इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला सोमवार को हरियाणा महिला आयोग के समक्ष पेश नहीं हुए। आयोग की ओर से उन्हें नोटिस जारी कर 15 जुलाई सुबह 11 बजे सफाई में सबूतों के साथ पेश होने के आदेश दिए गए थे। लेकिन दिग्विजय चौटाला ने आयोग के समक्ष हाजिरी नहीं भरी। 

विज्ञापन


दिग्विजय चौटाला ने आयोग को पत्र भेजकर उसे अपनी सफाई देने के लिए 15 दिन का और समय मांगा है। भेजे पत्र में दिग्विजय ने कहा कि उन्हें आयोग का नोटिस 12 जुलाई को प्राप्त हुआ था, जिसमें उन्हें 15 जुलाई को सफाई देने के लिए तलब किया गया था। उन्होंने कहा कि वे आयोग से अपनी सफाई और उसके समर्थन में रिकॉर्ड उपलब्ध कराने के लिए 15 दिन का समय चाहिए। 
विज्ञापन


ताकि वे आयोग को अपनी सफाई को लेकर पूरी तरह पक्ष रख सकें। अब आयोग को दिग्विजय के इस पत्र पर फैसला लेना है कि उन्हें और समय दिया जाएगा या उनके खिलाफ आगामी कार्रवाई की जाएगी। महिला आयोग की वाइस चेयरमैन प्रीति भारद्वाज ने कहा कि दिग्विजय को मामले में जवाब देना ही होगा। उन्हें और समय दिया जाएगा या नहीं, इस पर विचार विर्मश के बाद फैसला लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed