फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Digvijay Chautala Statement on Farmers Protest and Agriculture Bill

दिग्विजय चौटाला का दावा- एमएसपी पर चोट होगी तो 'जजपा' भी किसान आंदोलन में शामिल होगी

Sat, 26 Sep 2020 01:45 PM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, सोनीपत
अमर उजाला, सोनीपत Published by: खुशबू गोयल Updated Sat, 26 Sep 2020 01:45 PM IST
सार

  • पूर्व उप प्रधानमंत्री देवीलाल की जयंती पर सोनीपत पहुंचे थे इनसो अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला
  • दिग्विजय ने कहा कि किसानों की मांग जब पूरी नहीं होगी, तब दुष्यंत चौटाला इस्तीफा दे देंगे
  • इनेलो विधायक अभय चौटाला को सीजनल नेता बताया, बरोदा चुनाव के बाद हो जाएंगे गायब

विज्ञापन
Digvijay Chautala Statement on Farmers Protest and Agriculture Bill
दिग्विजय चौटाला - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने कहा कि कृषि विधेयक को लेकर किसान लगातार आंदोलन जरूर कर रहे हैं, लेकिन उनकी हर मांग सरकार पूरी कर रही है। किसानों को एमएसपी भी मिलेगा और मंडी में उनकी पूरी फसल खरीदी भी जाएगी। दिग्विजय ने कहा कि अगर एमएसपी पर कोई चोट होगी तो जजपा भी किसान आंदोलन में शामिल हो जाएगी।
विज्ञापन


यहां तक कहा कि जब तक किसानों की मांग पूरी हो रही है, तब तक दुष्यंत चौटाला उप मुख्यमंत्री हैं। जिस दिन किसानों की मांग पूरी नहीं होगी, तभी दुष्यंत चौटाला इस्तीफा दे देंगे। दिग्विजय चौटाला शुक्रवार को पूर्व उप प्रधानमंत्री देवीलाल की जयंती पर सेक्टर 14 के कम्यूनिटी सेंटर में जजपा की ओर से आयोजित रक्तदान शिविर में पहुंचे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वह शुरुआत से पिपली में किसानों पर हुए लाठीचार्ज को गलत बता रहे हैं और जजपा हमेशा से किसानों के साथ खड़ी रहती है। दिग्विजय चौटाला ने आगे भी जजपा को किसान हित में उनके साथ खड़े रहने की बात कही। उन्होंने अपने चाचा व इनेलो विधायक अभय चौटाला को सीजनल नेता बताते हुए कहा कि वह केवल चुनाव के समय जनता के बीच में आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके बाद वह गायब हो जाते है और अब बरोदा उपचुनाव के कारण वह दिखाई दे रहे है। वह बरोदा में चुनाव होते ही दोबारा से गायब हो जाएंगे। बरोदा में गठबंधन के नेताओं का विरोध किए जाने को लेकर कहा कि कांग्रेस के नेता ही इस तरह का विरोध कर रहे है और वह काले झंडे लेकर खड़े होते है। किसान इस तरह का विरोध कभी नहीं कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed