फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Digvijay Chautala reached the hari chunari chaupal program in Sirsa

रार के बीच दिग्विजय चौटाला ने इन्हें बताया अगला सीएम, सुलह पर बोले बादल का फैसला होगा मान्य

Tue, 13 Nov 2018 09:16 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरसा(हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरसा(हरियाणा) Updated Tue, 13 Nov 2018 09:16 AM IST
विज्ञापन
Digvijay Chautala reached the hari chunari chaupal program in Sirsa
Digvijay Chautala - फोटो : File Photo

16 नवंबर को जमाल में होने वाले हरी चुनरी चौपाल कार्यक्रम को लेकर दिग्विजय चौटाला ने क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान किया। इस दौरान उन्होंने ऐलनाबाद हलके के गांव बकरियांवाली, निर्बाण, रूपावास, रायपुर, लुदेसर, नाथूसरी चोपटा, तरकांवाली, हंजीरा, बरासरी, कुतियाना, जमाल, ढूकड़ा, गुड़िया खेड़ा, बरूवाली द्वितीय, माधोसिंघाना, मल्लेकां, उमेदपुरा, मेहनाखेडा, चिलकनी का दौरा किया।

विज्ञापन


दिग्विजय चौटाला ने गांवों में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा पार्टी झूठ बोलकर लोगों से लुभावने वायदे करके सत्ता में आई थी। मौजूदा समय में भाजपा सरकार से सभी वर्ग दुखी हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस घोटालों की सरकार रही, जिसमें आज आपसी फूट चरम पर है। कांग्रेस पार्टी में सीएम पद के दावेदार बहुत हैं। यहां तक कि पंचर हुए ट्रैक्टर वाला भी सीएम का दावेदार बना हुआ है। जिस तरह कांग्रेस पार्टी ने 10 साल हरियाणा की जनता को लूटा। उन्हीं कदमों पर हरियाणा की भाजपा सरकार चल रही है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश को चौधरी ओमप्रकाश चौटाला ही बचा सकते हैं। हरियाणा प्रदेश के हितों की लड़ाई के लिए आज हमें एक होकर कांग्रेस व भाजपा के खिलाफ लड़ना चाहिए व चौधरी ओमप्रकाश चौटाला को मजबूत करना चाहिए। अगली सरकार इनेलो पार्टी की होगी व चौधरी ओमप्रकाश चौटाला हरियाणा प्रदेश के मुख्यमंत्री होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

Digvijay Chautala reached the hari chunari chaupal program in Sirsa
Digvijay Chautala - फोटो : फाइल फोटो

ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी सरकार आने पर किसानों के कर्जे माफ किये जाएंगे, पढ़े-लिखे युवाओं को नौकरी दी जाएगी। गरीब की बेटी की शादी में 5 लाख रुपये, बिजली बिल आधे किये जाएंगे व बुढ़ापा-विधवा आदि पेंशन 3000 रुपये की जाएगी। इस दौरान उनके साथ अजब ओला युवा जिला प्रधान, नंदलाल बैनीवाल सरपंच जमाल, अनिल कासनिया, सुरेंद्र चाहरवाला, राजेन्द्र कस्वां मौजूद रहे।

प्रकाश सिंह बादल हमारे परिवार में आदरणीय जो निर्णय लेंगे मान्य होगा : दिग्विजय चौटाला
दिग्विजय चौटाला ने पार्टी में पैदा हुए विवाद पर मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि 15 साल सत्ता से बाहर रहने के कारण हमें कार्यकर्ता जोड़ने की जरूरत है ना कि तोड़ने की। दुष्यंत चौटाला जिंदाबाद के नारों के कारण कुछ लोग स्वार्थी हो गए। लेकिन हमने सदा चौधरी ओमप्रकाश चौटाला के हाथ मजबूत करने का काम किया है व करते रहेंगे। आखिरी सांस तक चौधरी देवीलाल व चौटाला साहब के दिखाए रास्ते पर चलते रहेंगे। ना ही चौटाला साहब ने गलत का साथ दिया व न ही हम गलत का साथ देंगे।

17 नवंबर को जींद में होने वाली मीटिंग के बारे में बताया कि ये मीटिंग पार्टी को जोड़ने के लिए होगी। पार्टी से निकाले जाने पर सवाल पर उन्होंने कहा कि एक समय ऐसा भी आया था जब चौधरी देवीलाल ने चौधरी ओमप्रकाश चौटाला को पार्टी से निकाल दिया था। मगर चौटाला साहब सही रास्ते पर चले जिस कारण जनता ने उनका साथ दिया, जिस कारण बाद में चौधरी देवीलाल को उन्हें अपनाना पड़ा।

इसी प्रकार अब हम भी गलत का साथ नही देंगे। दिग्विजय ने कहा कि प्रकाश सिंह बादल उनके परिवार में सबसे बड़े और आदरणीय हैं, उन्हें भी पार्टी में चल रहे विवाद पर दुख है। लेकिन वे जो भी फैसला लेंगे हमें मान्य है। उन्होंने कहा कि वह ऐलनाबाद हलके से चुनाव नहीं लड़ेंगे। ओपी चौटाला ने उन्हें संगठन मजबूत करने की जिम्मेदारी दी हैं और वे इसे ही निभाएंगे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed