{"_id":"62a36ed3866b987ec30a6f39","slug":"digvijay-chautala-and-election-officer-rk-nandal-entangled-at-polling-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा राज्यसभा चुनाव: मतदान केंद्र में उलझे दिग्विजय चौटाला और चुनाव अधिकारी आरके नांदल, जानें- क्या है पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा राज्यसभा चुनाव: मतदान केंद्र में उलझे दिग्विजय चौटाला और चुनाव अधिकारी आरके नांदल, जानें- क्या है पूरा मामला
Fri, 10 Jun 2022 09:54 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 10 Jun 2022 09:54 PM IST
सार
मतदान केंद्र में जजपा पार्टी के अधिकृत एजेंट के तौर पर मौजूद दिग्विजय चौटाला ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता किरण चौधरी और बीबी बत्रा ने अपना वोट पोल करने के बाद पार्टी के एजेंट को नहीं दिखाकर अन्य को दिखाया है, यह नियमों के खिलाफ है।
विज्ञापन
मतदान को जाते भाजपा विधायक।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरियाणा राज्यसभा चुनाव के दौरान मतदान केंद्र में जेजेपी के प्रधान सचिव दिग्विजय चौटाला और चुनाव अधिकारी आरके नांदल उलझ गए। दरअसल, जजपा की तरफ से एजेंट बनाए गए दिग्विजय चौटाला कुर्सी पर बैठे थे लेकिन चुनाव अधिकारी आरके नांदल को उनका कुर्सी पर बैठने का तरीका पसंद नहीं आया।
विज्ञापन
नांदल ने चौटाला को टोकते हुए कहा, कुर्सी पर ठीक से अंदर की तरफ बैठो। इस पर जवाब देते हुए दिग्विजय ने कहा कि इसमें मेरी कोई गलती नहीं है, मेरा बैठने का यही तरीका है। इसी को लेकर कुछ देर तक दोनों में गरमागर्मी रही। अन्य नेताओं और अधिकारियों द्वारा दखल देने के बाद दोनों को शांत कराया गया लेकिन कुछ ही देर के बाद से फिर से विवाद खड़ा हो गया।
विज्ञापन
मतदान केंद्र में जजपा पार्टी के अधिकृत एजेंट के तौर पर मौजूद दिग्विजय चौटाला ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता किरण चौधरी और बीबी बत्रा ने अपना वोट पोल करने के बाद पार्टी के एजेंट को नहीं दिखाकर अन्य को दिखाया है, यह नियमों के खिलाफ है और दोनों के वोट रद्द किए जाएं। इस दौरान दिग्विजय ने मतदान केंद्र के अंदर ही हंगामा शुरू कर दिया लेकिन चुनाव अधिकारी नांदल ने इसे बेवजह हंगामा करार देते हुए वोट को वैलिड बॉक्स में डलवा दिया गया। इसको लेकर भी चौटाला और नांदल में तीखी बहस हुई।
विज्ञापन
गोलन ने किया बिश्नोई व अन्य कांग्रेसी की वोट रद्द होने का दावा
निर्दलीय विधायक रणधीर गोलन ने मतदान के बाद मीडिया के सामने दावा किया कि कुलदीप बिश्नोई और एक अन्य कांग्रेसी विधायक का वोट रद्द हो गया है। इसको लेकर दोपहर तक संशय की स्थिति बरकरार रही। सभी राजनीतिक दलों में इसको लेकर चर्चा बनी रही। हालांकि, दोपहर के बाद खुद चुनाव अधिकारी ने स्थिति स्पष्ट की किसी भी विधायक का वोट रद्द नहीं हुआ है।