फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   digvijay chautala alligads deepender hooda

दीपेंद्र ने छुपाई पत्नी की संपत्ति: दिग्विजय

Fri, 19 Sep 2014 02:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार Updated Fri, 19 Sep 2014 02:30 PM IST
विज्ञापन
digvijay chautala alligads deepender hooda

रोहतक के सांसद दीपेंद्र हुड्डा की पत्नी की चल अचल संपत्ति को लेकर इनेलो के युवा नेता दिग्विजय चौटाला ने निशाना साधा है। दिग्विजय ने कहा कि दीपेंद्र हुड्डा ने लोकसभा चुनाव के समय दिए गए शपथ पत्र में पत्नी की चल अचल संपत्ति छिपाई है। इसकी शिकायत चुनाव आयोग से करेंगे। जरूरत पड़ी को अदालत भी जाएंगे।

विज्ञापन


दिग्विजय चौटाला ने बृहस्पतिवार को अर्बन इस्टेट में मीडिया से बातचीत करते हुए यह आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि सांसद दीपेंद्र हुड्डा की पत्नी हेमश्वेता मिर्धा दो कंपनियों की डायरेक्टर हैं। सांसद दीपेंद्र ने अपने नामांकन के समय चुनाव आयोग को दिए गए शपथ पत्र में कहीं इस तथ्य का उल्लेख नहीं किया। कंपनी मामलों के मंत्रालय के दस्तावेजों के अनुसार हेमश्वेता मिर्धा मार्क बॉर्कर्स प्राइवेट लिमिटेड में 20 अक्टूबर 2010 और मार्क इन्फावेल प्राइवेट लिमिटेड में 28 फरवरी 2011 से निदेशक हैं।
विज्ञापन


दिग्विजय चौटाला ने कहा कि चौ. देवीलाल के 100वें जन्म दिवस पर जींद में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला को हम जरूर लेकर आएंगे। इसके लिए हम कोर्ट में आखिरी दम तक लड़ेंगे। इस दौरान राज्यसभा सांसद रणबीर सिंह प्रजापति, जिला प्रधान उमेद सिंह लोहान, शहरी प्रधान हनुमान ऐरन, हलका प्रधान प्रहलाद सिंह सैनी और मनदीप बिश्नोई एडवोकेट आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम ने माना 289 आरोप सही : दिग्विजय
सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा की ओर से भेजे गए नोटिस पर कटाक्ष करते हुए दिग्विजय चौटाला ने कहा कि इनेलो ने राज्यपाल को सौंपी गई चार्जशीट में साक्ष्य सहित 300 आरोप लगाए थे। हुड्डा की ओर से भेजे गए नोटिसों से जाहिर होता है कि वह भी मानते हैं कि 300 आरोपों में से 289 आरोप सही है। इसी कारण भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने केवल 11 आरोपों को लेकर ही नोटिस जारी किया है। कोर्ट में नोटिस का जवाब दिया जाएगा।

सोनिया ही बांटेगी महागठबंधन के टिकट
दिग्विजय चौटाला ने महागठबंधन पर कटाक्ष करते हुए कहा कि सोनिया गांधी ही हजकां, हलोपा या इनके अन्य गठबंधन सहयोगियों के टिकट बांटेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed