{"_id":"57f146384f1c1b9a11574a23","slug":"dig-cheema-transfer-delhi-sp-city-also-transferred","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीआईजी चीमा का दिल्ली हुआ ट्रांसफर, एसपी सिटी का भी तबादला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीआईजी चीमा का दिल्ली हुआ ट्रांसफर, एसपी सिटी का भी तबादला
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 03 Oct 2016 01:36 AM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ पुलिस
- फोटो : file photo
गृह मंत्रालय ने यूटी पुलिस के डीआईजी और एसपी सिटी के ट्रांसफर आर्डर जारी कर दिए हैं। गृह मंत्रालय की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि दोनों अफसरों को विभाग 15 दिनों के अंदर रिलीव कर दे ताकि वो अपनी नई पोस्टिंग वाली जगह पर ज्वाइन कर सके।
जानकारी के अनुसार डीआईजी ए एस चीमा का ट्रांसफर दिल्ली कर दिया गया है। जबकि एसपी सिटी के पद पर तैनात नवदीप सिंह बराड़ को अरुणाचल प्रदेश भेजा गया है। डीआईजी ए एस चीमा 2000 बैच के आईपीएस अफसर हैं और अगस्त 2014 में यूटी पुलिस विभाग में बतौर डीआईजी ज्वाइन किया था। लगभग दो साल से ज्यादा चंडीगढ़ में काम करने के बाद अब उनका तबादला कर दिया गया है।
वहीं साथ ही 2012 बैच के आईपीएस एसपी नवदीप सिंह बराड़ का भी ट्रांसफर कर दिया गया है। नवदीप बराड़ ने सितंबर 2014 में एएसपी के रूप में ज्वाइन किया था। उसके बाद वह मई 2016 में एएसपी से एसपी प्रमोट हुए थे।