Punjab: जेल व जिला पुलिस आमने-सामने, डीएसपी बोले- तलाशी में हथियार व हथौड़े मिले, एसपी ने कहा- कुछ नहीं मिला
पहले डीएसपी (जांच) बरजिंदर सिंह ने जानकारी दी कि गोइंदवाल जेल की घटना के बाद कपूरथला में भी गैंगवार होने की आशंका के मद्देनजर सोमवार को जेल में सर्च अभियान चलाया गया। इसमें डीएसपी सिटी, सीआईए स्टाफ की टीम और डीएसपी जेल कुंवर विजय पाल व डीएसपी हेमंत शर्मा भी मौजूद रहे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोइंदवाल साहिब केंद्रीय जेल में सिद्धू मूसेवाला की हत्या में शामिल गैंगस्टरों की हत्या के बाद कपूरथला माडर्न जेल में जेल प्रशासन सर्च ऑपरेशन चला रहा है। वहीं जेल प्रशासन के आग्रह पर जिला पुलिस के साथ जेल व सीआरपीएफ के 125 जवानों ने जेल की सभी बैरकों व हाई सिक्योरिटी जोनों को खंगाला। पहले डीएसपी (जांच) बरजिंदर सिंह ने सर्च के दौरान 15 तेजधार हथियार और आठ हथौड़े बरामद होने की बात कही। वहीं एसपी (जेल) इकबाल सिंह धालीवाल ने कहा कि सर्च के दौरान कुछ नहीं मिला है। दोबारा पूछने पर डीएसपी (जांच) बरजिंदर सिंह अपने बयान से पलट गए और बोलने लगे कि सर्च दौरान कुछ नहीं मिला। कपूरथला पुलिस ने गोइंदवाल के घटनाक्रम के बाद माडर्न जेल कपूरथला में गैंगवार की आशंका के चलते सर्च अभियान चलाया।
पहले डीएसपी (जांच) बरजिंदर सिंह ने जानकारी दी कि गोइंदवाल जेल की घटना के बाद कपूरथला में भी गैंगवार होने की आशंका के मद्देनजर सोमवार को जेल में सर्च अभियान चलाया गया। इसमें डीएसपी सिटी, सीआईए स्टाफ की टीम और डीएसपी जेल कुंवर विजय पाल व डीएसपी हेमंत शर्मा भी मौजूद रहे।
जिला पुलिस की टीम के साथ जेल में तैनात सीआरपीएफ टीम ने भी सर्च अभियान में पूरा सहयोग दिया है। डीएसपी ने यह भी बताया कि जेल सर्च ऑपरेशन के दौरान लगभग 15 तेजधार हथियार मिले हैं। इन्हें लोहे की पत्ती और रॉड को घिसकर बनाया गया था। वहीं लकड़ी के मोटे डंडों से बनाए गए आठ हथौड़े भी मिले हैं लेकिन एसपी (जेल) इकबाल सिंह धालीवाल ने इसे सिरे से खारिज कर दिया और कहा कि सोमवार को जिला और जेल पुलिस व सीआरपीएफ का ज्वाइंट सर्च ऑपरेशन जरूर चलाय गया लेकिन इसमें कुछ नहीं मिला।
गोइंदवाल की घटना के बाद से ही जेल प्रशासन लगातार तीन दिन से बैरकों को खंगाला रहा है। शनिवार और रविवार की रात को सर्च के दौरान दो लोहे के पीपे से बनाई पत्तियां और एक वाटर पाइप को घिसकर तैयार किया नुकीला रॉड बरामद हुआ था। सोमवार की सर्च में कुछ नहीं मिला है। उन्होंने तो यहां तक दावा कर दिया कि बरामद हथौड़े जेल के हैं।
लॉरेंस और जग्गू के गुर्गों को अलग-अलग बैरकों में भेजा
उधर, माडर्न जेल प्रशासन ने लॉरेंस और जग्गू गैंग के छह-छह गुर्गों को अलग-अलग हाई सिक्योरिटी जोन में भेज दिया है। एसपी (जेल) इकबाल सिंह धालीवाल ने बताया कि इन दोनों गैंग के गुर्गे कहीं आपस में न भिड़ जाए, इसके लिए सिक्योरिटी बढ़ाई गई है और दोनों हाई सिक्योरिटी जोन की बैरकों के बाहर भी जेल कर्मियों की तैनाती बढ़ाई गई है।
एडीजीपी जेल ने जांची माडर्न जेल की सुरक्षा व्यवस्था
सोमवार को एडीजीपी जेल बी. चंद्रशेखर ने माडर्न जेल कपूरथला का औचक निरीक्षण किया। एसपी (जेल) इकबाल सिंह धालीवाल के साथ एडीजीपी ने माडर्न जेल की सभी बैरकों और हाई सिक्योरिटी जोनों की बैरकों का गहनता से दौरा किया और सुरक्षा के इंतजामात का बारीकी से अध्ययन किया। एडीजीपी ने जेल की सुरक्षा प्रबंधों पर तसल्ली व्यक्त की।