फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Different Kind of Wall Clocks for Your House Beauty

घर की खूबसूरती में चार चांद लगा देंगी ये घड़ियां

Wed, 15 Jan 2014 01:23 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 15 Jan 2014 01:23 PM IST
विज्ञापन
Different Kind of Wall Clocks for Your House Beauty
लोगों के जीवन में समय के महत्व को ध्यान में रखते हुए कंपनियां आधुनिक और स्टाइलिश घड़िया ले आई हैं। बच्चों को रिझाने के लिए अलग डिजाइन हैं तो युवाओं को आकर्षित करने के लिए महंगी और शानदार डिजाइन की घड़ियां। घरों में सजाने के शौकीनों के लिए भी एक से एक शानदार डिजाइन की घड़िया उपलब्ध हैं।
विज्ञापन


सेक्टर-20 के शोरूम संस्कृति में कुछ हट के...
वर्ल्ड टाइम क्लॉक : यह भारत के अलावा चार अन्य देशों का समय बताती है। न्यूयार्क, लंदन, हांगकांग और टोक्यो शामिल हैं। इसमें लकड़ी के ऊपर हाथ से कारीगरी की गई है। 36 इंच की इस घड़ी की कीमत 22000 रुपये है।
विज्ञापन


सूर्य क्लॉक : लकड़ी और ब्रास की बनी 36 इंच की यह घड़ी 24000 रुपये मिलेगी। जो लोगों को काफी पसंद आ रही है।

पेंडुलम क्लॉक :  इसकी खासियत यह है कि यह पुराने जमाने के सिक्को से बनी है। इस घड़ी के इर्द-गिर्द 1 पैसे, 2 पैसे, 3 पैसे, 10 पैसे और 20 पैसे आदि के सिक्के जड़े गए हैं। इसका साइज 18 इंच है। इसकी कीमत 8000 रुपये है। यह गोल्डन और सिल्वर रंग में उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डबल साइड क्लॉक : यह डमरू की तरह होती है। इसमें दोनों तरफ से समय देखा जा सकता है। 8 इंच की इस घंडी की कमीत 2280 रुपये है। यह कॉपर और सिल्वर रंग में आती है।

मार्बल क्लॉक :
इसमें लकड़ी पे मार्बल का काम किया गया है। इसका साइज़ 15 इंच है। इसकी कीमत 4000 रुपये है।

कारवी:
इसमें लकड़ी पर कारवी की गई है। इसका साइज 28 इंच है। इसकी कीमत 5000 रुपये है।
वर्ल्ड टाइम कारवी: इस घड़ी में लकड़ी पर दो रंग की कारवी की गई है। इसकी कीमत 15000 रुपये है।

सेक्टर-20 के गुजारी शोरूम बच्चों की घड़ियां
पेन स्टैंड क्लॉक : यह मार्बल का पेन स्टैंड है, जिसपर नग जड़े हैं। इसमें पेन रख सकतें हैं और पढ़ते समय घड़ी भी देख सकते हैं। इसकी कीमत 1270 रुपये है।

एक पीस पिलर क्लॉक : 
यह छोटे पिलर की तरह है। यह मार्बल का बना है इसपर नग लगे हैं। इसकी कीमत 570 रुपये है।

एक पीस पिलर क्लॉक :
यह बडे़ पिलर की तरह हैं। यह मार्बल का बना है इसपर नग लगे हैं। इसकी कीमत 740 रुपये है।

प्लेन पिलर क्लॉक :
यह प्लेन पिलर की तरह है। इसकी कीमत 440 रुपये है।

ट्रॉफी क्लॉक :
यह घड़ी फू ल की तरह बनी हुई है। इसकी कीमत 900 रुपये है।

मोबाइल स्टैंड क्लॉक :
यह मार्बल का मोबाइल स्टैंड है, जिसपर नग लगे हैं। इसकी कीमत 800 रुपये है।

राउंड टेबल क्लॉक :
इसकी खासियत यह है कि राउंड टेबल की तरह हैं। इसकी कीमत 970 रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed