फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   diesel auto, lpg auto, auto transport, state transport authority, chandigarh

ऑटो चालकों के लिए ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी लेकर आई खास ऑफर

Mon, 16 May 2016 08:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 16 May 2016 08:37 PM IST
विज्ञापन
diesel auto, lpg auto, auto transport, state transport authority, chandigarh
आटो
स्टेट ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी ऑटो चालकों के लिए एक नई पॉलिसी लेकर आई है। इसके तहत एलपीजी ऑटो खरीदने के समय डीजल ऑटो मालिक को 20 हजार की छूट दी जाएगी। एसटीए की ओर से इसकी तैयारी की जा रही है। जानकारी के अनुसार, चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट विभाग और स्टेट ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी की बैठक में 400 डीजल ऑटो चालकों को राहत देने के लिए एक पॉलिसी तैयार की गई।
विज्ञापन


इसे जल्द ही लागू कर दिया जाएगा। 31 मार्च तक  शहर के रजिस्टर्ड सभी डीजल ऑटो बंद करने की पॉलिसी बनाई गई थी, लेकिन एसटीए इसे बंद कराने में नाकाम रहा। इसके लिए पॉलिसी निर्धारित न होने के कारण अब तक शहर में चलाए जा रहे हैं। लेकिन अब इन्हें जल्द ही बंद करवा दिया जाएगा। एसटीए की ओर से ट्राइसिटी में डीजल ऑटो पर नियंत्रण करने के लिए 1500 चालान काटे गए।
विज्ञापन


इसके बाद शहर में बाहर के डीजल ऑटो नहीं चल रहे हैं। शहर में 400 डीजल ऑटो को बंद करवाने के लिए एसटीए पॉलिसी फाइनल कर रहा है। इसके लिए जल्द ही नोटिफिकेशन जारी की जाएगी। एलपीजी ऑटो की कीमत 1.75 लाख रुपये हैं। इसे खरीदने के समय डीजल ऑटो वाले मालिक को इसमें 20 हजार की छूट दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीजल ऑटो बंद करवाने के लिए पॉलिसी बना ली गई है। इसकी नोटिफिकेशन जल्द जारी की जाएगी। चंडीगढ़ के 400 डीजल ऑटो से एलपीजी में कनवर्ट करने में 20 हजार का लोन माफ किया जाएगा।
-राजीव तिवारी, एडिशनल सेक्रेटरी, एसटीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed